मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से भाजपा नेताओं में बढ़ा उत्साह, कई सीटों मिलेगी बढ़त

भोपाल। जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और जन आशीर्वाद यात्रा के समापन अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में कार्यकर्ताओं के उमड़े जनसैलाब और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए युवाओं और महिलाओं को लेकर फोकस किया है। महिलाओं को महिला आरक्षण विधेयक पास करने के साथ भाजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना पहले से बहुत कारगर साबित हो रही हैं। वहीं युवा मतदाताओं को यह कहकर कि सौभाग्य है आप युवा भाजपा शासनकाल में पैदा हुए हैं। आप लोग सौभाग्यशाली हैं कि कांग्रेस का कुशासन नहीं देखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ में भाजपा सरकार के विकास और कांग्रेस के समय के कुशासन गिनाए। साथ ही उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लेकर एकजुटता के साथ कमल और मोदी के नाम पर चुनाव लडऩे का बड़ा संदेश दिया। मोदी ने मंच से एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में प्रदेश से अपने आप को प्रदेश से जोडऩे की कोशिश की।

पीएम ने युवाओं को साधने की कोशिश की

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं का जिक्र कर कहा कि उन्होंने कांग्रेस का बुरा शासन और अंधेरे में डूबे गांव और शहर नहीं देखने का जिक्र किया। इसके जरिए पीएम ने युवाओं को साधने की कोशिश की। दरअसल, प्रदेश में पांच करोड़ 43 लाख वोटर है। इसमें 18 से 39 साल उम्र के करीब 2 करोड़ 90 लाख वोटर है। इसमें करीब साढ़े 18 लाख वोटर पहली बार वोट डालेंगे। यदि 230 विधानसभा में नए वोटरों को बांट कर देखे तो यह संख्या प्रति विधानसभा क्षेत्र करीब 8 हजार के करीब आती है। विधानसभा चुनाव में एक से दो हजार में हार जीत का फैसला हो जाता है। पिछले विधानसभा चुनाव में तीन दर्जन सीटों पर हार जीत का फैसला आठ हजार से भी कम वोट पर हुआ था। अब भाजपा नए वोटरों पर फोकस बढ़ा दिया है। इनको भाजपा कांग्रेस सरकार के खामियां और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना कर आकर्षित कर रही है।

प्रदेश की 2.62 आधी आबादी पर फोकस

कार्यकर्ता महाकुंभ के कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने में महिलाएं आगे थी। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जमकर तारीफ की। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश की बहनों को याद दिलाने आया हूं कि मोदी ने आपको जो गारंटी दी थी, वो पूरी हो गई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश की डेढ़ दर्जन सीटों पर महिला मतदाता पुरुष मतदाताओं से आगे है। पिछली बार 14 सीटों पर कांग्रेस और चार सीटों पर भाजपा को जीत मिली। वहीं, करीब 100 सीटों पर महिलाएं हार जीत तय करने की स्थति में है। यदि वोटरर्स की बात करें ते प्रदेश में 2.62 करोड़ महिला वोटर है। हालांकि, इस आंकड़े में अभी फेरबदल हो गया, क्योंकि मतदाता सूची में संशोधन चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button