छत्तीसगढ

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी सागर साहू को विनम्र श्रद्धांजलि……

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी सागर साहू को विनम्र श्रद्धांजलि

नारायणपुर :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नारायणपुर जिला भाजपा उपाध्यक्ष सागर साहू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय सागर साहू के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके परिवार के साथ पूरी भाजपा खड़ी है।

उन्होंने भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय सागर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा

कि हमारे साथी सागर साहू जो हमारे जिला उपाध्यक्ष थे, उनकी नक्सलियों ने निर्मम हत्या कर दी है। एक साथी के बिछड़ने का गम हमको है, हम सब गमगीन हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे कल रात पता चला कि हमारे साथी की नक्सलियों ने हत्या कर दी। जब मैं जगदलपुर आ रहा था, तब मैंने कहा कि मैं जरूर जाऊंगा और अपने साथी को अंतिम विदाई देने नारायणपुर आऊंगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय सागर साहू को श्रद्धांजलि देने नारायणपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय जेपी नड्डा के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप पूर्व मंत्री महेश गागड़ा व पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय सागर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button