छत्तीसगढ

माता रुकमण कन्या आश्रम के स्थापना दिवस में शामिल हुए विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम…

माता रुकमण कन्या आश्रम के स्थापना दिवस में शामिल हुए विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम…

जगदलपुर :- डिमरापाल के माता रुकमण कन्या आश्रम के स्थापना दिवस में चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम शामिल हुए जहां माध्यमिक शाला की छात्राओं ने संस्था की ओर से जोरदार स्वागत किया।

तत्पश्चात विनोबा भावे के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। संस्था संचालक पद्मश्री धर्मपाल सैनी ने विधायक बेंजाम को सॉल भेंट किया।

विधायक बेंजाम ने कहा कि मैं स्वयं भी इसी संस्थान का छात्र रहा हूँ।माता रूकमणी सेवा संस्थान समय-समय पर खेल-कूद,सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।इस संस्था के स्थापित होने से बस्तर के बालक- बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला कई लोग इस संस्था में पढ़कर आज अधिकारी बन गए है।

जब यह संस्था यहां पर स्थापित हुआ उस विषम परिस्थिती में आदरणीय सैनी  ने जो नींव रखी उस का परिणाम बहुत ही अच्छा रहा है। मेहनत करने वाले कभी असफल नही होते मेहनत करने वाले हमेशा सफल होते है इसलिए पढ़ाई के क्षेत्र में हमेशा मेहनत करनी चाहिए।इस संस्था के डिमरापाल में स्थापित होने से पूरे बस्तर जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button