छत्तीसगढ

16 फरवरी को भाजपा करेगी संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन व बस्तर आईजी कार्यालय का घेराव…..

जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी 16 फरवरी को प्रदेश की कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता और भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही नृशंस हत्या के विरोध में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी व आईजी कार्यालय का घेराव करेगी |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बिलासपुर सांसद अरुण साव ने दो दिन पूर्व लोकसभा में छत्तीसगढ़ में पिछले 30 दिनों में 4 भाजपा पदाधिकारियों की निर्मम हत्या का विषय जोरशोर से उठाया था और राज्य की कांग्रेस सरकार को प्रदेश के लोगों को सुरक्षा देने में विफल बताया था |

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आज भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप व बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय ने संभाग के सभी सात जिले के भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक ली और 16 फरवरी को होने वाले विरोध प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक तैयारियों के लिये निर्देशित किया |

भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने बताया कि कांग्रेस सरकार की प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने में निष्क्रियता व भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या के विरोध में भाजपा 16 फरवरी को संभाग स्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगी | स्थानीय सीरासार चौक में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक धरना प्रदर्शन होगा, उसके बाद आई जी कार्यालय का घेराव किया जायेगा |

भाजपा की वर्चुअल बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,लता उसेण्डी, संतोष बाफना, किरण देव, जिला प्रभारी जी वेंकट,सेवकराम नेताम, डा. सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी,लच्छू राम कश्यप, बैदूराम कश्यप,कमल चंद भंजदेव,शिवनारायण पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय,

विद्याशरण तिवारी,यशवंत जैन, सतीश लाठिया,भरत मटियारा,दीपेश अरोरा, चैतराम अट्टामी, धनीराम बारसे,मनोज जैन,आलोक ठाकुर, निखिल राठौर,

मनीराम कश्यप,संजय पाण्डेय,योगेन्द्र पाण्डेय,रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, बाबुल नाग,अविनाश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button