छत्तीसगढ

मुद्दाविहीन भाजपा विधायक निवास घेराव करके प्रदेश की जनता को कर रही है गुमराह – चंदन कश्यप

मुद्दाविहीन भाजपा विधायक निवास घेराव करके प्रदेश की जनता को कर रही है गुमराह – चंदन कश्यप

जगदलपुर/ नारायणपुर /भानपुरी :- छत्तीसगढ़ में भाजपा के लोग मोर आवास मोर अधिकार के तहत 20 फरवरी को विधायक निवास का घेराव करने और भाजपा नेताओं के भ्रामक बयानों का पलटवार करते हुए

छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि प्रदेश की मुद्दाविहीन भाजपा नेता और उनके कार्यकर्ता प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है और मीडिया मे वाहवाही लूटने के लिए विधायक निवासों का घेराव कर रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की योजना है लेकिन भाजपाईयों द्वारा प्रदेश की जनता के बीच जाकर भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का दुष्प्रचार कर विधायक निवास का घेराव कर रहीं है।

भाजपाई ने अपने 15 साल के कार्यकाल मे छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने और शोषण करने का काम किया। आज कांग्रेस सरकार प्रदेश के चारों ओर को विकास की गंगा बहा रही है तो इनके पेट मे दर्द हो रहा है।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साथ केंद्र की सरकार सौतेला व्यवहार करके भूपेश बघेल एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रही है।

आज छ.ग. की हमारी सरकार प्रदेश के हर वर्ग के लोगों के साथ न्याय कर रही है चाहे वह किसान हो, कर्मचारी हो, व्यापारी हो,महिला हो युवावर्ग हो या आम जनता हर वर्ग के लोग प्रदेश सरकार की लोक कल्याणाकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों से खुश है।

आगामी चुनाव को देखते हुए मुद्दाविहीन भाजपा के लोग कांग्रेस सरकार और कांग्रेस विधायकों को बदनाम करने का असफल कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता आने वाले समय मे भाजपाईयों को जवाब जरूर देगी।

आज मेरे गृह ग्राम मे वार्षिक मेला आयोजित हो रहा है भाजपाईयों के द्वारा निवास घेराव की वजह से मुख्य मार्ग पर आवा-जाही करने में आम जनता को परेशानी हो रही है।

उन्हें आवागमन करने मे काफी दिक्कतें आ रही है। भाजपाई आम जनता को परेशान करने के अलावा अन्य कुछ नहीं करती। भाजपा के नेताओं को गैस सिलेंडर की बढ़े दाम सहित पेट्रोल,खाद्यान्नों की मंहगाई पर बोलने पर डर लगती है साथ ही केंद्र सरकार की वादाखिलाफी उन्हे दिखाई नही दे रही है।

इस घेराव मे भाजपाईयों के पास क्षेत्र के लोग नहीं थे सब जगदलपुर,कोण्डागांव, चित्रकोट और अन्य जगह से आए हुए थे। क्या नारायणपुर विधानसभा मे भाजपा के लोगों की कमी हो गई। इससे साफ जाहिर होता है कि क्षेत्र मे केदार कश्यप का जनाधार खिसक गया है। यह घेराव केवल दिखावा और आम जनता को परेशान करने वाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button