छत्तीसगढ

48 घंटे के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी…..

48 घंटे के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी

CG शीतलहर ब्रेकिंग :- छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

इसी बीच मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग द्वारा अगले 48 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, पेंडरा रोड, दुर्ग और उससे लगे जिलों में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है।

प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा के कारण प्रदेश में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 से 4 डिग्री की गिरावट संभावित है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने तथा आकाश साफ रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में एक दो पैकेट में हल्के घना से मध्यम घना कोहरा प्रातःकाल में बन सकता है। बस्तर संभाग में अगले दो दिनों में 6 डिग्री सेल्सियस तक न्युनतम तापमान में गिरावट होने को संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button