छत्तीसगढ

जगदलपुर शहर में जगह जगह मलकीत सिंह का स्वागत किया गया।

जगदलपुर शहर में जगह जगह मलकीत सिंह का स्वागत किया गया।

जगदलपुर :- कार्यकर्ताओं समर्थको एवम दोस्तो में खुशियों की लहर सिंग ईज किंग के लगे नारे..

सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक पद के एक और निर्णायक दावेदार व्यक्ति मलकीत सिंह गैदूं दमदार शख्सियत शुमार..

ज्ञात हो कि जगदलपुर कांग्रेस के आपसी गुटबाजी को दरकिनार नहीं किया जा सकता, जिसमें से एक और दमदार शख्सियत मलकीत सिंह गैदू को उच्चतम न्यायालय से भारी राहत मिली है

क्योंकि बहुचर्चित खुद पदर मामले में कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह गैदू के ऊपर निगम क्षेत्र में प्रवेश संबंधित लगाई गई सभी पाबंदी हटाई गई है। जिससे वे अपनी प्रबल दावेदारी कर सकते हैं।

यूं कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी मलकीत सिंह भी विधानसभा की दौड़ में शामिल हो गए हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है और गैदूं गुट भी पुनः संचालित हो गयी है।

इसी खुशी को लेकर गैदू गुट के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मैं काफी उत्साह देखा जा रहा है। केक काटकर वह पटाखो के साथ स्वागत किया गया जाना।

शहर कांग्रेस की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ना माना जा रहा है। तथा शहर की कांग्रेसी राजनीति में भारी फेरबदल होने की संभावना बढ़ जाती है। भावी चुनाव में अपनी दावेदारी का बिगुल फुकना भी माना जा रहा है।

कुछ वर्षों से मलकीत सिंह का कांग्रेश के किसी भी समारोह में शामिल ना होना कार्यकर्ताओं के लिए भारी कमी का एहसास कराते थे किंतु उन्हें पुनः वापसी होने पर कांग्रेसियों में भारी उत्साह उमंग देखा जा सकता है

और जगदलपुर विधानसभा में भी एक और दावेदारी मिल जाना आश्चर्य नहीं होगा, देखना अब यह है कि कौन सा गुट अपना अधिपत्य शासन करता है। और संपूर्ण कांग्रेसियों का एक चेहरा कौन बनता है गुड भले कितने भी हो…. किंतु लक्ष्य एक “कांग्रेस”की विजय है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button