छत्तीसगढ

Miss Teen Global Beauty : बस्तर की बेटी ब्राजील में करेंगी रैंप वॉक, फैशन शो में 30 देशों के कंटेस्टेंट को देंगी टक्कर…..

Miss Teen Global Beauty : बस्तर की बेटी ब्राजील में करेंगी रैंप वॉक, फैशन शो में 30 देशों के कंटेस्टेंट को देंगी टक्कर

बस्तर-किरंदुल। आमतौर पर सिर्फ नक्सली हिंसा के मामले में देश में चर्चा का विषय आने वाले बस्तर की छवि अब धीरे-धीरे बदल रही है।

छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां के नदी पेड़-पौधे, पहाड़, पर्वत, इत्यादि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं। लेकिन इसके साथ ही यहां की नक्सली गतिविधियां भी लोगों के मन में भय पैदा कर देती हैं।

यहां के लोगों का रहन-सहन, खान-पान बाहर के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। बस्तर के एक छोटे से संवेदनशील क्षेत्र किरंदुल से निकलकर देश में अपना परचम लहराने के बाद अब डिंपल साहू ब्राजील में होने वाले मिस टीन ग्लोबल ब्यूटी इंडिया कांटेस्ट में अपने देश भारत का नाम रोशन करेंगी।

जिले की बेटी बहुत जल्द विदेश में अपना जलवा बिखेरने वाली है। इस फैशन शो में दुनिया के करीब 30 देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेने वाले हैं।

2022 में बनी मिस टीन ग्लोबल ब्यूटी इंडिया

लौहनगरी किरंंदुल जैसे छोटे सी जगह से निकल ब्राजील तक जाना और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना ही बड़ी बात है। गत वर्ष 2022 में देश की राजधानी दिल्ली में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मिस टीन इंडिया प्रतियोगिता में देशभर से आए 70 से अधिक प्रतिभागियों को डिंपल साहू ने कड़ी टक्कर देते हुए

मिस टीन ग्लोबल ब्यूटी इंडिया बनी और स्टेट टाइटल अवार्ड अपने नाम कर बस्तर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया था। डिंपल 2021 में मिस छत्तीसगढ़ भी रह चुकी हैं

और अब ब्राजील में भारत का प्रतिनिधित्व कर बस्तर को अंतपराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगी। डिंपल के इस उपलब्धि से नगरवासियों में भी खुशी का माहौल है।

डिंपल ने बताया कि वह काफी गर्व महसूस कर रही हैं और अपनी इस पूरी तरक्की का श्रेय अपनी माता-पिता को देना चाहती हैं। डिंपल ने कहा कि बिना माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद के बिना यह मुकाम हासिल कर पाना मुमकिन नहीं था।

डिंपल साहू के परिवार में उनकी माता पुष्पा साहू एनएमडीसी परियोजना में कार्य करती हैं तथा इंटक की प्रदेश संगठन सचिव है तथा उनके पिता अजय साहू बस्तर विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।

डिंपल ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से की है और वर्तमान में पुणे के डीवाइ पाटिल विश्वविद्यालय से बी.टेक प्रथम वर्ष कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनरिंग की पढ़ाई कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button