छत्तीसगढ

सुबह लगने वाले शाला संचालन में हुआ परिवर्तन……

राजनांदगांव। शीतलहर के दौरान सुबह लगने वाले शाला संचालन समय में 10 जनवरी 2023 से 14 जनवरी 2023 तक परिवर्तन किया गया हैं।

एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक एंव पूर्व माध्यमिक शालाऐं मंगलवार 10 जनवरी 2023 से 14 जनवरी 2023 तक सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे।

ऐसी शालाये जहाँ कक्षाएं दो पालियो मे संचालित होती है यथावत रहेगी, किन्तु सुबह पाली में संचालित होने वाली विद्यालयों का समय सुबह 8 बजे से 11.30 बजे तक यथावत संचालित रहेगी।

हाईस्कूल एंव हायर सेकेण्डरी स्कूल निर्धारित समय सारणी के अनुसार यथावत संचालित रहेगें, किन्तु शनिवार को सुबह संचालित होने पर विद्यालयों का समय प्रात: 8 बजे से 11.30 बजे तक संचालित रहेगी। यह आदेश शासकीय एवं निजी दोनों प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button