छत्तीसगढ

बूथ को मजबूत बनाने में भाजपा का फोकस, शुरू किया बूथ सशक्तिकरण अभियान…….

बूथ को मजबूत बनाने में भाजपा का फोकस, शुरू किया बूथ सशक्तिकरण अभियान

जगदलपुर :- सशक्त बूथ से निकलेगा जीत का रास्ता – श्रीनिवास राव मद्दी

जिले के सभी 741 बूथ को कार्यकर्ता बनाये मजबूत – रूपसिंह मण्डावी

भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य हासिल करने भारतीय जनता पार्टी एक-एक बूथ को मजबूत करने की रणनीति बना कर आगे बढ़ रही है |

भाजपा का पूरा फोकस प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने में है | जिसके लिये भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान आरंभ किया है | जिसकी महत्वपूर्ण कार्यशाला आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गयी |

जिसमें जिले के सभी 11 मण्डलों के अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया था |कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की बारिकियों को विस्तार से बताया |

मद्दी ने कहा कि प्रत्येक बूथ मजबूत हो, इसके लिये गंभीरता से पूर्ण प्रयास करने हैं | 31 मार्च तक बूथ सशक्तिकरण के समस्त कार्य पूरा करना निर्धारित किया गया है |

गठित बूथ समितियां क्रियाशील रहे, इसकी चिंता करनी हैं | बूथ समितियों का सत्यापन भी आवश्यक किया गया है | बूथ के सशक्त होने का सीधा लाभ आसन्न चुनावों में मिलेगा |

भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि समूचे प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण अभियान आरंभ किया गया है | जिले के सभी 741 बूथ को मजबूत बनाने मेहनत करनी है |

इस महत्वपूर्ण अभियान में दृष्टि रखने विस्तारक भी होंगे |भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि महिला मोर्चा की टीम बूथ स्तर पर केन्द्र की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से सीधा संपर्क करेंगी,

साथ ही महिलाओं के बीच पहुँच कर राज्य की कांग्रेस सरकार की कुरीतियों को भी प्रमुखता से उजागर करने का कार्य करेंगी |कार्यशाला का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह ने किया व आभार प्रदर्शन वेदप्रकाश पाण्डेय ने किया |

इस दौरान प्रमुख रूप से आलोक ठाकुर, निखिल राठौर, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा,संतोष बघेल,संजय पाण्डेय,सतीश सेठिया, परिस बेसरा,सुरेश गुप्ता, फूल सिंह सेठिया,उदबोराम नाग, विनायक गोयल, नारायण ठाकुर,प्रवीण सांखला,जीतेन्द्र पाणिग्रही, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा,आलोक अवस्थी,

अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा,राधेश्याम पन्द्रे, प्रवीण सांखला,मनोज पटेल, प्रकाश झा, राकेश तिवारी, योगेश शुक्ला, सुरेश कश्यप,रघु सेठिया, अमर झा, नीलांबर सेठिया,उमेश वानखेड़े,लक्ष्मी कश्यप,

किरण सेन, ममता राणा,गीता विश्वकर्मा,उमा मिश्रा, कुसुम परिहार, डाकेश्वरी पाण्डेय, बसंती कश्यप,शीला पटेल, शांति नाग,रेखा नाग, नील कुमारी पटेल,आदर्श ठाकुर, संतोष ठाकुर आदि सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button