छत्तीसगढ

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के सेहत में सुधार…..

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के सेहत में सुधार

जगदलपुर :- विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है रायपुर के एम एम आई अस्पताल में इलाज

विधायक रेखचंद जैन ने कहा – जल्द स्वस्थ होकर लौटूंगा और जनता की सेवा में समर्पित हो जाऊंगा -अपने प्रिय नेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं क्षेत्र के लोग

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर क्षेत्र के विधायक रेखचंद जैन अचानक अस्वस्थ हो गए। उन्हें उचित उपचार के लिए एमएमआई हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार होने की जानकारी दी है। क्षेत्र के नागरिक अपने प्रिय जननेता जैन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं जैन ने कहा है कि वे जल्द स्वस्थ होकर अपने क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए समर्पित हो जाएंगे।

संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि जैन की तबीयत थोड़ी बिगड़ गई। उन्हें यहां के अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय डॉक्टरों ने जैन को समुचित उपचार के लिए रायपुर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जैन के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के नागरिक एवं शुभचिंतक चिंतित हो उठे। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे। उल्लेखनीय है

कि रेखचंद जैन अपने निर्वाचन क्षेत्र के हर वर्ग के नागरिकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। वे क्षेत्र लोगों के सुख दुख में सहभागी बनते हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें अपने परिवार का हितचिंतक मानते हैं। इधर संसदीय सचिव रेखचंद के परिजनों के मुताबिक जैन के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

जैन ने फोन पर कहा कि क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह तथा ऊपर वाले का आशीर्वाद उनके साथ है। इसी की बदौलत वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर वे फिर से अपनी प्रिय जनता की सेवा में हाजिर हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button