छत्तीसगढ

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध मे फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध मे फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला।

सम्यक नाहटा, जगदलपुर/ भानपुरी : भानपुरी ब्लॉक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिन – प्रतिदिन रसोई गैस के कीमतों मे लगातार वृद्धि को लेकर युवा कांग्रेस कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी के आह्वान एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार और नारायणपुर प्रभारी आशीष मिश्रा,

नारायणपुर जिलाध्यक्ष बोधन देवागंन एवं ब्लॉक युवा कांग्रेस भानपुरी के नेतृत्व मे भानपुरी (करन्दोला )के मुख्य चौराहा मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर

केंद्र सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम मे सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।युवा कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी कर केंद्र सरकार के प्रति अपना विरोध प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस नेता निलय कश्यप ने बताया कि केंद्र सरकार की यह उज्ज्वला योजना नहीं है घरजला योजना है। आज रसोई गैसों की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है।

जिसका असर सीधा आम आदमी पर हो रहा है। मोदी सरकार को शर्म आनी चाहिए कि रसोई गैसों की कीमत मे वृद्धि कर देश की जनता के जेबों मे डाका डाल रहीं है। जब केंद्र मे कांग्रेस की सरकार थी तब रसोई गैसों की कीमत 450 रुपये थी और अभी 1124 रू हो गयी है।

कार्यक्रम मे विधायक प्रतिनिधि सालीक बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी, श्याम सुन्दर पांडे, महेंद्र पांडे,युवा कांग्रेस के नारायणपुर जिलाध्यक्ष बोधन देवागंन,धनुर्जय नेताम,उपाध्यक्ष, युवा नेता निलय कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक वाजपेयी, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल, एनएसयूआई नारायणपुर जिलाध्यक्ष विजय सलाम,

मोसु बघेल, दीपक गांधी,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी,जिला उपाध्यक्ष ओमकार यादव,सत्यकांत कश्यप,सोनधर दिवान,लोकेश,जीवन सेठिया,डिजेन्द्र पांडे,बालसिंह ठाकुर, डमरू कश्यप,बलराम,ज्ञानप्रसाद, दिनबंधु पोयाम एवं युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button