छत्तीसगढ

रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की होगी जांच……

रायपुर। रायपुर से भाजपा के दो दर्जन पार्षद स्थानीय सांसद सुनील सोनी, सरोज पांडे और पूर्व मंत्री राजेश मूणत दिल्ली पहुंचे। सभी ने केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात की।

उनसे सभी नेताओं ने शिकायत करते हुए कहा कि रायपुर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम कुछ हो नहीं रहा मगर फंडिंग पूरी ली जा रही है। शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल,

नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे भी प्रतिनिधिमंडल में मौजूद रहीं। केंद्रीय मंत्री पुरी से सभी ने इस मामले में कार्यवाही करने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि प्राथमिकता के साथ इस पर जांच कराकर यथोचित कार्यवाही की जायेगी।

भाजपा पार्षद दल के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री पुरी को जो ज्ञापन दिया उसमें लिखा है कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड रायपुर के कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार है।

वर्ष 2018 में स्मार्ट सिटी रायपुर का प्लान साइज 926.8 करोड़ रुपये की आई। जिसमें 70 मुख्य परियोजनाएं एवं 314 उप परियोजनाएं स्वीकृत हुई। सितम्बर 2022 में इनमें 185 योजना, जिसके लिए स्वीकृत राशि 388.74 करोड़ रुपये है, को पूर्ण बताया जा रहा है।

रायपुर के स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने प्रस्ताव बनाकर भेज दिए, जानकारी भी दे दी की काम पूरे हैं। अब 129 प्रोजेक्टस के लिए स्वीकृत राशि 538.05 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पार्षदों ने केंद्रीय मंत्री से कहा है कि भौतिक सत्यापान आप किसी को भी भेज कर करवा सकते हैं। हम दावे के साथ कह सकते हैं

कि धरातल पर बताये अनुसार काम नहीं नहीं हुए हैं।भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पूर्व में यह कहा गया था कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत ए.बी.डी. एरिया में कार्य किया जायेगा। कुछ समय पश्चात ए.बी.डी. एरिया के बाहर छोटे- छोटे कार्यों को, जो कि नगर निगम के स्तर का था,

महापौर के दबाव में स्मार्ट सिटी के अधिकारी करने लग गये। जिसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को नहीं दी गई। बहुत ही छोटे – छोटे चौक चौराहों के सौन्दर्यीकरण पर करोड़ों का खर्चा दर्शाया जा रहा है, जो कि नामुनकिन है। बार बार शिकायत करने के बावजूद भी कार्यों में गंभीरता नहीं दिखाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button