दीपक बैज ने की कुमारी शैलजा से मुलाकात…..
दीपक बैज ने की कुमारी शैलजा से मुलाकात
सम्यक नाहटा, रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेताओं का दिल्ली बुलावे से संगठन में सरगर्मी तेज हो गई है। सरगर्म चर्चा के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बस्तर सांसद दीपक बैज ने मुलाकात की,
आज दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रभारी @kumari_selja जी से सौजन्य मुलाकात हुई… pic.twitter.com/Ai5AMlhB5V
— Deepak Baij (@DeepakBaijINC) April 5, 2023
वहीं आज बैज ने दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात के बाद उनकी दावेदारी पुख्ता मानी जा रही है। हालांकि इस दावेदारी में मंत्री अमरजीत भगत के नामों की भी चर्चा है।
विदित हो कि इसी मुद्दे पर दिल्ली में कांग्रेस महासिचव वेणुगोपाल के साथ प्रदेश कांग्रेस के दिग्गजों की बैठक हुईं, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामों विचार किया गया।
वहीं दिल्ली से लौटे मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि, हम अपने नेता राहुल गांधी के साथ खड़े होने दिल्ली गए थे। संगठन के बदलाव के संबंध में राष्ट्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा। भाजपा के लोग अनावश्यक अफवाह फैलाते हैं।