मध्यप्रदेश

राहुल गांधी 30 को शाजापुर, प्रियंका 5 अक्टूबर को धार आएंगी

भोपाल। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के प्रदेश में दौरे शुरू हो चुके हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिाकुर्जन खडग़े अगस्त माह में ही सागर जिले के नरयावली विधानसभा क्षेत्र में बड़ी जनसभा कर चुके हैं। अब 30 सितंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शाजापुर में जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने आ रहे हैं। शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकलां में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पूर्व मंत्री और चुनाव अभियान समिति के सह अध्यक्ष जीतू पटवारी जन आक्रोश यात्रा लेकर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। प्रदेश में चुनाव अभियान के अंतर्गत अभी तक पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महाकौशल के जबलपुर और ग्वालियर-चंबल के ग्वालियर में जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं।

पांच अक्टूबर को आएंगी प्रियंका

आदिवासी बहुल जिले धार के मोहनखेड़ा में प्रियंका गांधी वाड्रा का पांच अक्टूबर को कार्यक्रम प्रस्तावित है। वे यहां जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके पहले वे जैन तीर्थ, मोहनखेड़ा भी जा सकती हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में धार जिले की सात में से छह विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास थीं। उपचुनाव में एक सीट बदनावर भाजपा के पास चली गई। यहां से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव विधायक हैं, जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे और उपचुनाव जीते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button