छत्तीसगढ

सूखे कुएं में मिली लाश : हाईस्कूल का प्यून कुएं में कैसे गिरा…कैसे हुई मौत ? रहस्य बरकरार…..

सूखे कुएं में मिली लाश : हाईस्कूल का प्यून कुएं में कैसे गिरा…कैसे हुई मौत ? रहस्य बरकरार

कोंडागांव :- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ग्राम माकड़ी के हाईस्कूल परिसर में स्थित एक सूखे कुएं में स्कूल के चपरासी की शव मिली है।

उसकी मौत कैसे हुई, कुएं में कैसे गिरा, उसने आत्महत्या की या किसी ने उसकी हत्या की इसका सपष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। यह पूरा घटना माकड़ी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम 35 वर्षीय अजय कुमार भंडारी है। वह ग्राम बड़ेडोंगर तहसील फरसगांव का निवासी था। वह हाई स्कूल माकड़ी में चपरासी का का   म करता था।

बीते सोमवार की शाम को स्कूल की छुट्टी होने के बाद अजय और रवि के साथ साफ-सफाई करके अपने घर चला गया। सुबह स्कूल खोलने पर सूखे कुएं के पास अजय की चप्पल पड़ी हुई थी ।

इसके बाद सूखे कुएं को देखा गया जिसमें मृतक अजय भंडारी गिरा हुआ था और और उसका शरीर जला हुआ था। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस और प्राचार्य दी गई ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया। उसकी मौत कैसे हुई, कुएं में कैसे गिरा, उसने आत्महत्या की या किसी ने उसकी हत्या की इसका स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच करके अग्रिम जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button