छत्तीसगढ

आमाबाल शादी के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने दूल्हा दुल्हन के ऊपर ऐसिड फेक कर हुआ फरार…..

आमाबाल शादी के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने दूल्हा दुल्हन के ऊपर ऐसिड फेक कर हुआ फरार..

BREAKING NEWS : दूल्हा-दुल्हन सहित 14 लोग घायल हुए।

गंभीर रूप से घायलों को जगदलपुर अस्पताल रेफर किया गया।

बस्तर ब्लॉक के ग्राम छोटे आमाबाल में शादी समारोह में लाइट गोल के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने दूल्हा सुधापाल निवासी डमरु बघेल 23 वर्ष व दुल्हन सुनीता कश्यप 19 वर्ष के ऊपर ऐसिड फेक कर फरार हुआ।

व आसपास अन्य 12 लोग भी घायल हुए जिसमें समपत बघेल 32 वर्ष ,टेमेश्वर मौर्य 6वर्ष ,तुला कश्यप 19 वर्ष, जामनी कश्यप 4 वर्ष ,गूंजी ठाकुर 25 वर्ष, कारी बाई कश्यप 29 वर्ष, गुनमनी कश्यप 29 वर्ष ,मालती कश्यप 38 वर्ष चपका ,मिटकी कश्यप 38 वर्ष ,गोयनदा कश्यप 38 वर्ष छोटेआमाबाल पताई पाराके निवासी हैं।

नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप शादी में सामिल होने पहुंचे तो उन्हें इस घटना की पता चलने पर दूल्हा दुल्हन को तत्काल अपने निजी सुरक्षा पर लगे फालो वाहन से तत्काल दूल्हा दुल्हन व अन्य को सिविल अस्पताल भानपुरी लेकर लाया गया ।

विधायक चंदन कश्यप ने डॉक्टर को बेहतर इलाज के लिए कहा। व गंभीर रूप से घायल को जगदलपुर अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button