मध्यप्रदेश

आज नामांकन भरने का आखिरी दिन, सलकनपुर में देवी दर्शन के बाद सीएम शिवराज 2 बजे भरेंगे पर्चा

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने का आज अंतिम अवसर है। ऐसे में आज बड़ी संख्या में नामांकन होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान सहित कई बड़े नेता जिन्होंने अब तक नामांकन नहीं किया है, वे नामांकन दाखिल करेंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 31 अक्टूबर को नामांकनों की जांच होगी। प्रत्याशी 2 नवंबर तक अपना नाम विधानसभा चुनाव से वापस ले सकेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी, सलकनपुर, जैत, सिवनी मालवा और सोहागपुर दौरे पर हैं। वे बुधनी में दोपहर 2 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले वे परिवार के साथ पैतृक गांव जैत पहुंचेंगे। इसके बाद सलकनपुर में देवी दरबार माथा टेकेंगे। सीएम शिवराज शाम 4 बजे सिवनी मालवा और शाम 5:30 बजे सोहागपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को 10 बजे बुधनी विधानसभा के जैत जाएंगे। सुबह 11.20 बजे सलकनपुर, 12.30 बजे बुधनी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे बुधनी में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके बाद 3.20 बजे सिवनी मालवा, 4.25 बजे सोहागपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

दुनिया के मन में और एमपी के मन में मोदी है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी 3-3 दीवाली मनाएगी। एक दीवाली आ रही है। राम मंदिर बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। भगवान राम उस दिन से अयोध्या में सबको दर्शन देंगे। तीसरा मन में पक्का अटल भरोसा है कि बीजेपी की सरकार बनेगी। कमल का फूल हमारा चेहरा है। नरेंद्र मोदी हमारा चेहरा है। इसमें क्या बात है। बीजेपी हर कार्यकर्ता को दायित्व देती है। मुझे चुनाव जिताने का जिम्मा दिया है, और हम चुनाव लड़ रहे हैं, चुनाव जीतेंगे। देश के मन में, दुनिया के मन में और एमपी के मन में मोदी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button