छत्तीसगढ

सूने मकान से चोरों ने दो लाख 75 हजार नगद व सोने-चांदी पर किया हाथ साफ……

सूने मकान से चोरों ने दो लाख 75 हजार नगद व सोने-चांदी पर किया हाथ साफ

कांकेर : कांकेर जिले के सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत एकता नगर में सूने मकान से लगभग दो लाख 75 हजार रुपये नगदी रकम और सोने-चांदी की चोरी की वारदात में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कांकेर शहर के एकता नगर में रहने वाले महेश्वरी परिवार के सभी सदस्य एक कार्यक्रम में शामिल होने केशकाल गए हुए थे। शनिवार सुबह 09 बजे घर वापस लौटने के पर देखा

कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के सभी कमरों के सामान बिखरे हुए थे। अज्ञात चोरों ने आलमारी व अन्य जगहों का ताला तोड़कर लगभग दो लाख 75 हजार रुपये के नगदी रकम, एक सोने का सिक्का व चांदी की चोरी की है।

महेश्वरी परिवार के मुखिया भागवत महेश्वरी बताया गया कि हमारी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, चोरों ने घर के सभी कमरों में चोरी का प्रयास किया है, चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्सा है, भगवान की पूजा में उपयोग होने वाले चांदी के बर्तन और एक हजार की नगदी भी अपने साथ ले गये।

थाना प्रभारी शरद दुबे ने लाखों की चोरी के वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच की जा रही है, आस-पास के सीसीटीव्ही के फुटेज देखे जा रहे हैं, चोरों की पहचान के लिए पता-साजी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button