छत्तीसगढ

कुरंदी से खम्हारगांव लौटता रामदास।

कुरंदी से खम्हारगांव लौटता रामदास।

जगदलपुर : ईलेक्ट्रानिक बायसिकल हेतु लगा रहा गुहार

शहर से लगे खम्हारगांव पंचायत निवासी 70 वर्षीय दिव्यांग रामदास पिता लोकनाथ कश्यप दिव्यांग हैं।

उन्हें सालों पहले मिली ट्रायसिकल खटारी हो चुकी है। उसके सायकल के पुरजे घिस चुके हैं। इसी खटारी में वह अपने जीवन का बोझ ढाने मे मजबूर है। रविवार सुबह वह बरसते बारिश में भीगता हुआ किसी तरह ग्राम कुरंदी से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में उसे देखकर अनुसूचित जाती जनजाती परिसंघ के जिलाध्यक्ष सतीश वानखड़े ने मदद की और भोजन करवाया।

रामदास ने बताया कि उसकी ट्रायसिकल खटारी हो चुकी है। उसने कई बार सरपंच के माध्यम से नई इलेक्ट्रानिक्स बायसिकल हेतु आवेदन दिया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन उसे इसी खटारी में ही काम चलाना पड़ रहा है।

रविवार को वह अपना निजी काम से ग्राम कुरंदी गया था। वापसी मे बरसात होने लगी। ट्रायसिकल पुरानी हो जाने से इसे चलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

परिसंघ ने प्रशासन से रामदास की मदद करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button