मध्यप्रदेश

तिरंगा यात्रा पर फेंके गए पेट्रोल बम, हमले का वीडियो वायरल

Indore News: देशभर में आज तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली जा रही है। लेकिन इंदौर में तिरंगा यात्रा पर पथराव और पेट्रोल बम फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना शहर के विधानसभा नंबर चार इलाके की है। जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान वहां असामाजिक तत्वों ने यात्रा पर पथराव किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल डीजे वैन पर पेट्रोल बम फेंका। इस हमले में एक कार्यकर्ता संग्राम सिंह घायल हो गया। हालांकि, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कुछ समझ पाते इतनी ही देर में हमलावर रफूचक्कर हो गए। हमला करने वाले का वीडियो भी सामने आया है।

बाइक से आए तीन युवकों ने किया हमला

बताया गया है कि विधानसभा नंबर 4 में जैसे ही तिरंगा यात्रा थोड़े आगे बढ़ी तभी कुछ असमाजिक तत्वों ने यात्रा पर पथराव करना शुरु कर दिया। एक बाइक पर तीन लड़के आए और तिरंगा यात्रा पर पेट्रोल बम फेंक कर भाग निकले। इस घटना में तिरंगा यात्रा में शामिल एक युवक घायल हुआ है और डीजे गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं तिरंगा यात्रा पर हुए हमले की इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई। घटना के बाद संगठन के कार्यकर्ता छत्रीपुरा थाने जा पहुंचे और घेराव कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर घेराव खत्म कराया।

सीसीटीवी में भागते दिखे संदिग्ध

इस घटना के बाद बड़ी संख्या में बीजेवायएम कार्यकर्ता पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी का फुटेज मिला है जिसमें तीन संदिग्ध एक बाइक से भागते नजर आ रहे हैं। अंदेशा है कि इन्हीं युवकों ने अटैक किया था। हालांकि इस मामले में एक तरफ जहां BJYM कार्यकर्ता पेट्रोल बम फेंके जाने की बात कह रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पुलिस पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना को अफवाह बता रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button