छत्तीसगढ

परिवर्तन के रथ पर सवार हुए पूर्व सीएम रमन सिंह, ओम माथुर ने दिखाई झंडी

परिवर्तन के रथ पर सवार हुए पूर्व सीएम रमन सिंह, ओम माथुर ने दिखाई झंडी

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से शुरु हए बीजेपी के परिवर्तन यात्रा में अज्ञात कारणों से अमित शाह के नहीं आने के बाद छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर ने परिवर्तन यात्रा की रथ को हरी झंडी दिखाई।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह रथ पर सवार हुए। दंतेवाड़ा से शुरु हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रथ को हरी झंडी दिखाने वाले थे। पर गृह मंत्री का कार्यक्रम रद्द होने के बाद भाजपा के प्रदेश स्तर के भाजपा नेता व छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन प्रभारी ने पूरे कार्यक्रम को संभाला।

आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जम कर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने 15 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाई और भूपेश बघेल सरकार पर शराब, कोयला सहित अन्य घोटाले के आरोप लगाए।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा मैं सीधी बात करने आया हूं। आपके आशीर्वाद से तीन बार मुझे मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भाजपा के शासन में ही बस्तर में नमक के बदले वनोपज लेने की परंपरा बंद हुई थी। 2003 में हमने इससे मुक्ति दिलाई थी। एक रुपये किलो चावल की योजना हमारी सरकार लाई थी,

जिससे अब बस्तर में कोई भूखा नहीं सोता है। चरणपादुका योजना हम लाए थे जिसे कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया। रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जमकर आरोप लगाए।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा विधानसभा में नहीं बोल पाने वाला मंत्री कवासी लखमा बाहर बड़ी-बड़ी बातें करता है। कांग्रेस सरकार गाय का गोबर नहीं कंग्रेसियों का गोबर खरीद रही है।

वहीं राज्यसभा सांसद व बीजेपी नेता सरोज पांडे ने कहा कि कांग्रेस सरकार मादरी की तरह झूठ का खेल दिखा रही है। अब तो कांग्रेस पार्टी को भी भूपेश पर भरोसा नहीं है। जहां जहां भूपेश लिखा था, उसे मिटाकर कांग्रेस लिखा जा रहा है।

भाजपा की दंतेवाड़ा से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा में यूपी के बोल्डजर का नजारा भी देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पर बुलडोजर से पुष्प वर्षा की।

परिवर्तन यात्रा की शुरुआत आम सभा के बाद हाइस्कूल ग्राउंड से बैंक चौक होते हुए नर्तक दलों के साथ महेंद्र कर्मा चौक पहुंची। यंहा पर प्रदेश अध्यक्ष पर चार बुलडोजर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की।

भाजपा ने अपने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत दन्तेश्वरी मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद की। दंतेवाड़ा से निकलने वाला परिवर्तन यात्रा का रथ 45 विधानसभा में पहुंचेगा।

दंतेवाड़ा में सभा मे करीब 15 हजार की भीड़ पहुंची हुई थी। दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर तीनों जिले से भाजपा कार्यकर्ता दंतेवाड़ा पहुंचे थे। दंतेवाड़ा की परिवर्तन यात्रा की सभा मे भाजपा संगठन प्रभारी ओम माथुर,

सह प्रभारी नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, संतोष पांडे, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, महेश गागड़ा सहित भाजपा के दो दर्जन से ज्यादा भाजपा नेताओं ने परिवर्तन की हुंकार भरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button