छत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों से प्रदेश में बना खेल का माहौल – ज़ीशान कुरैशी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों से प्रदेश में बना खेल का माहौल – ज़ीशान कुरैशी

जगदलपुर :- ग्राम पंचायत चोकावाड़ा के द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए जगदलपुर जनपद उपाध्यक्ष ज़ीशान कुरैशी..

क्रिकेट नगरनार एवं मार्केल के मध्य खेला गया रोमांचक मुकाबला

उपस्थित खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए जगदलपुर जनपद उपाध्यक्ष ज़ीशान कुरैशी ने कहा की हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों के कारण आज प्रदेश में खेल का वातावरण बना है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गठित खेल विकास प्राधिकरण के माध्यम से खेल सुविधाओं को लगातार बढ़ाया जा रहा है..

आज ग्रामीण क्षेत्र में भी खेलों का वातावरण निर्मित हुआ है और आज जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में हर ग्राम पंचायत में छोटे बड़े प्रतियोगिता आयोजित हो रहे हैं यह हमारी कांग्रेस सरकार के दूरगामी सोच का परिणाम है

इस अवसर पर जगदलपुर जनपद उपाध्यक्ष ज़ीशान कुरैशी,जनपद सदस्य हेमेश्वरी नाग, सरपंच चोकावाड़ा बेदनाथ,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संतोष सेठिया,आदर्श नायक, निखिल जय सिंघानी,गजेंद्र देवांगन,आदि उपस्थित रहें…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button