छत्तीसगढ

Rtd. डिप्टी कलेक्टर की बहू ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी बेटी का खयाल रखना, पति से हुआ था विवाद…

Rtd. डिप्टी कलेक्टर की बहू ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी बेटी का खयाल रखना, पति से हुआ था विवाद…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. बताया जाता है कि रात में खाना बनाने को लेकर अपने पति से उसका विवाद हो गया था।

घटना वाले दिन ही उसका पति भोपाल से ट्रेनिंग लेकर लौटा था। विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले में यदुनंदन नगर के रहने वाले जीआर महिलाने रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर हैं।

उनका छोटा बेटा रविकांत महिलाने मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर-एरमसाही में कैनरा बैंक में मैनेजर है। उसकी शादी जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में रहने वाले टीचर राजकुमार जांगड़े की बेटी युक्तिरानी (29) से साल 2019 में हुई थी।

शादी के बाद परिवार सहित रविकांत यदुनंदन नगर में रहता था। पिछले करीब 7 माह से रवि और उसकी पत्नी मोपका स्थित स्वर्ण रेसीडेंसी में रहने लगा था। उनकी एक बेटी भी है।

मायकेवालों ने लगाया आरोप

युक्तिरानी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि, रात करीब 10 बजे उसकी मां ने मोबाइल पर कॉल किया था, तब तेज आवाज में टीवी चल रही थी और उनके बीच झगड़ा चल रहा था। युक्ति ने बाद में कॉल करने की बात कहते हुए

फोन कट कर दिया। इसके कुछ समय बाद उसके मरने की खबर आ गई। उनका आरोप है कि रविकांत ने अकेले उसे फंदे से कैसे उतार लिया। इधर मायकेवालों ने आरोप लगाते हुए रविकांत की पिटाई की। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।

रात में लगाई फांसी

रविकांत ने पुलिस को बताया कि रात में वह अपनी बेटी को खिला रहा था और टीवी देख रहा था। रात करीब 10 बजे तक युक्तिरानी खाना नहीं बनाई थी।

वह खाना बनाने के लिए किचन में गई थी। करीब आधे घंटे बाद वह किचन में गया, तब युक्तिरानी वहां नहीं थी। बाजू के बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था।

अंदर से कोई आहट सुनाई नहीं दी। तब वह खिड़की से झांक कर देखा तो युक्तिरानी दुपट्‌टे से फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद उसने अपने पापा और ससुर सहित अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

युक्तिरानी के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी बड़ी बहन नीलू रानी से कहा है कि मेरी बेटी को अपनी बेटी की तरह रखना और प्यार करना। मेरे बारे में उसे बताना कि अच्छी मम्मा थी,

आगे लिखा है कि आई लव यू सबको, पामा-मम्मी, पप्पू भाई अन्नू, बंटू भाई तुम सब खुश रहना। मुझे हमेशा याद करना, सबको मैं बहुत प्यार करती हूं। जो होता है, अच्छे के लिए होता है, सब सक्सेसफुल रहना, मेरी दुआ तुम्हारे साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button