मध्यप्रदेश

परिणीति चोपड़ा के साथ बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे राघव चड्ढा, जल्द करने वाले हैं दोनों शादी

Ujjain: फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा मंगनी से पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चाओं में रहे। वहीं मंगनी के बाद भी दोनों कपल्स लगातार एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जा रहे हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा उज्जैन के बाबा महाकाल महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। 25 सितंबर 2023 को दोनों शादी करने वाले हैं।

भक्ति में लीन नजर दोनों कपल्स

महाकाल मंदिर के पुजारी ने बताया कि परिणीति चोपड़ा बाबा महाकाल के भक्त हैं। 26 दिसंबर 2022 को भी वे बाबा महाकाल की भस्म आरती मे शामिल हुई थीं। इसके बाद शादी के पहले वे अपने मंगेतर राज्यसभा सांसद राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आज उज्जैन आईं। पुजारी ने बताया कि नंदी हॉल में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने मंगेतर राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन श्री सूक्त के पाठ के साथ किया। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जहां साड़ी पहने दिखाई दीं तो वहीं मंगेतर भी पारंपरिक वेशभूषा कुर्ते पजामे में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। याद रहे कि 25 सितंबर 2023 को परिणीति और राघव चड्ढा परिणय बंधन में बंधने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button