छत्तीसगढ

कवर्धा में पुलिस के साथ झड़प में एसपी, एएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल……

कवर्धा में पुलिस के साथ झड़प में एसपी, एएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

सम्यक नाहटा, कवर्धा : कवर्धा में धार्मिक स्थल पर झंडा लगाने व पूजा अर्चना करने को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घेराव किया, शुक्रवार को घेराव के दौरान पुलिस व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। इस झड़प में  कवर्धा एसपी, एएसपी समेत 30 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए है।

दरअसल धार्मिक स्थल पर झंडा लगाने व पूजा अर्चना करने को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घेराव किया था।  इसी दौरान  प्रदर्शनकारी उग्र हो गए।

मिली जानकारी अनुसार कबीरधाम जिले बोडला ब्लॉक,थाना भोरमदेव अंतर्गत गौरी चौरा स्थल पर बूढ़ा देव की पूजा ग्राम के आदिवासी समाज द्वारा की जाती है।

झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद

गांव में गत वर्ष इसी पूजा स्थल पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला अध्यक्ष जे लिंगों द्वारा अपना एकाधिकार स्थापित करने के उद्देश्य से अपने आराध्य बड़ादेव का झंडा भी लगा दिया गया था, जे लिंगों की इस एकाधिकार वाली मनोवृत्ति का विरोध स्थानीय ग्रामीणों में देखा जा रहा था ,क्योंकि गांव में बूढ़ादेव को मानने वाले लोग अधिक हैं।

इस वर्ष स्थानीय ग्रामीणों ने 14 फरवरी 2023 को हुए एक सामाजिक कार्यक्रम में अपने समाज प्रमुख तिवर्ता कोरबा से आए दुर्गे भगत के नेतृत्व में पूजा अर्चना कर अपना झंडा लगाया।

इसके बाद गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन द्वारा दुर्गे भगत पर कार्रवाई की मांग को लेकर 15 फरवरी और 20 फरवरी को कलेक्टर कबीरधाम को ज्ञापन दिया गया। 23 फरवरी को दुर्गे भगत का पुतला दहन भी किया गया। 28 फरवरी को ज्ञापन देकर 3 मार्च को महा आंदोलन की चेतावनी दी गई।

पुलिस के ऊपर किया पथराव

विवादित स्थल के पूर्व पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका गया। किंतु प्रदर्शनकारियों द्वारा बेरीकेट को तोड़ते हुए पुलिस के ऊपर पथराव किया गया, जिस पर पुलिस बल द्वारा भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया गया किंतु उग्र भीड़ पुलिस पर लाठी बरसाते हुए विवादित स्थल तक पहुंचने

का प्रयास करने लगी जिसके पश्चात पुलिस बल द्वारा लाठीचार्ज करने पर भीड़ तितर-बितर हुई।पुलिस बल द्वारा आंसू गैस का भी प्रयोग किया गया। इस घटना में डॉ. लाल उम्मेद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर, डीएसपी कौशल किशोर वासनिक निरीक्षक भूषण एक्का, निरीक्षक चूड़ेंद्र सहित बहुत से पुलिसवालों को चोटें आई हैं साथ ही प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button