मध्यप्रदेश

चॉकलेट की अनोखी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ घटना का वीडियो

Gwalior News: ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। अब तक आपने रुपए-पैसे और कीमती सामान की चोरी के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन ग्वालियर में एक नया गैंग सक्रिय हुआ है। जो कीमती सामान और सोने चांदी की जेवरात नहीं, बल्कि डिपार्टमेंटल स्टोर से कीमती चॉकलेट्स चुराता है। चॉकलेट की इस घटना को अंजाम दिया है लड़कियों ने, घटना सीसीटीवी में कैद भी हो गई है। मामला पुलिस तक भी पहुँच गया है।

खरीदारी करने का दिखावा करती रही लड़कियां

चोरी की ऐसी ही एक घटना हाल ही में ग्वालियर की डीडी नगर क्षेत्र में देखने को मिली है। जहां कुछ लड़कियां एक डिपार्टमेंटल स्टोर से चॉकलेट चुराती हुई नजर आ रही हैं। इस स्टोर पर सामान्य दिनों की तरह ग्राहक आ जा रहे थे, इस दौरान स्टोर में चार लड़कियों का एक ग्रुप आता है, लड़कियां यहाँ वहां देखती हैं, फिर ये दिखाती है कि वो खरीदारी करने आई हैं। चार लड़कियों ने रुपए पैसे नहीं बल्की डिपार्टमेंटल स्टोर से चॉकलेट की चोरी की है। पूरी घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके आधार पर पता चला है कि स्टोर पर सामान लेने आई लड़कियों ने कीमती चॉकलेट चुराया है। इस घटना को देखकर अन्य स्टोर वालो भी सावधान हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर की महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर गेट के पास रियांशी डिपार्टमेंटल स्टोर है। बिते रविवार की शाम यहां एक अनोखी घटना देखने को मिली। स्टोर में चार लड़कियां आईं। उन्होंने रुपए-पैसे नहीं बल्कि डिपार्टमेंटल स्टोर में रखी हुई कीमती चॉकलेट की चोरी की है। लड़कियों के जाने के बाद जब चॉकलेट्स की कमी नजर आई, तो सीसीटीवी फुटेज देखा गया। जिसमें डिपार्टमेंटल स्टोर में आई चारों लड़कियों में से एक लड़की फ्रिज से चॉकलेट निकालकर अपने जींस की पॉकेट में रखती हुई नजर आ रही है। जिसका भुगतान उन्होंने नहीं किया था।

इस तरह दिया घटना को अंजाम

रियांशी डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक ने बताया कि स्टोर में एक साथ चार लड़कियां आईं। जो देखने में अच्छे खासे घर की लग रही थीं। तीन लड़कियां काउंटर के पास खड़ी हो गईं और एक लड़की स्टोर के अंदर चली गई। जिसने फ्रिज को चार बार खोला और चॉकलेट निकालकर अपने जींस की पॉकेट में रख ली। चोरी करने के बाद सभी लड़कियां एक साथ स्टोर से बाहर निकल गईं।

चोरी हुई चॉकलेट की कीमत 400 से ₹500 बताई जा रही है

जब चॉकलेट की आवश्यकता हुई तो देखा कि स्टॉक काफी कम था। जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें वे लड़कियां चॉकलेट चुराती हुई नजर आईं। चोरी हुई चॉकलेट की कीमत 400 से ₹500 बताई जा रही है। इस बात की शिकायत डिपार्टमेंटल स्टोर संचालक ने पुलिस से भी की है। कयास लगाए जा रहे हैं आस पास के हॉस्टल की लड़कियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं डिपार्टमेंट स्टोर के संचालक का कहना है कि ऐसी घटनाओं को देखकर अन्य डिपार्टमेंटल स्टोर भी सतर्क रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button