छत्तीसगढ

भाजपा के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम नरेंद्र मोदी का संवाद……

भाजपा के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम नरेंद्र मोदी का संवाद

जगदलपुर : मण्डलों में की गयी बड़ी स्क्रीन की व्यवस्थायें,कार्यकर्ताओं ने सीखा बूथ मजबूत करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन आज बस्तर जिले के हज़ारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना और जनता के मध्य कार्य करने व अपने बूथ को मजबूत बनाने का मंत्र लिया। जिले के सभी 11 मण्डलों में भाजपा द्वारा बूथ स्तर पर व सामूहिक रुप से प्रधानमंत्री श्री मोदी का संवाद सुनने व्यवस्थायें की गयी थी।

भाजपा जिला कार्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से बडी़ स्क्रीन पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद भारी संख्या में जगदलपुर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने एक साथ देखा व सुना। बस्तर व भानपुरी मण्डल में भी बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था कर मोदी का संबोधन कार्यकर्ताओं ने सुना।

नानगूर, लोहण्डीगुड़ा, नगरनार,तोकापाल,दरभा आदि सभी मण्डलों में भाजपा कार्यकर्ता मध्यप्रदेश के भोपाल से किये गये प्रधानमंत्री श्री मोदी का संवाद सुनने उत्साहित रहे। इस मौके पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकर्ताओं से किया गया सीधा संवाद समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणादायक है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि बूथ को सशक्त बनाने व जनता के बीच पहुँच कर काम करने का मंत्र मोदी जी ने समझाया है। श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि केन्द्र की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजनता को मिले, इसके लिये जनता के मध्य जाने, उनसे जुड़ने का निरंतर प्रयत्न करने की सीख प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी है।

आज मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को सुनने जुटे कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप,किरणदेव,संतोष बाफना,कमल चंद भंजदेव,वेद प्रकाश पांडेय,राजेंद्र बाजपेई, सुरेश गुप्ता, संजय पांडेय,आलोक अवस्थी,संग्राम सिंह राणा, सुधा मिश्रा,लक्ष्मी कश्यप,किरण दीवान,

नीलम यादव,दिगंबर राव,आशुतोष पॉल,त्रिवेणी रंधारी,ममता पोटाई,राजपाल कसेर,अनिल लुक्कड़,शशिनाथ पाठक,विक्रम सिंह यादव,प्रकाश झा,सूर्य भूषण सिंह,सुरेश कश्यप,आनंद झा,बसंती नायक,शेखर शर्मा,बिजली बैध,

भारती राव, अभिषेक तिवारी,मनोज ठाकुर, संजय चंद्राकर,खेमसिंह देवांगन,रोशन झा, सुप्रीयो मुख़र्जी,प्रेम यादव,हरीश पारख,शंकर राव,बस्तर मण्डल प्रभारी विजय पाण्डे, उदवो राम नाग, रामानंद मिश्रा, मोहन राम मोर्य, सालीना सेमसन, नीलकुमार बघेल, रमेश कश्यप, नारायण सिंह ठाकुर,मानसाय बघेल, रमेश ठाकु,र नरपत कश्यप, चमरु राम यादव, नरेन्द्र जोशी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button