देश

दुनिया की सबसे ताकतवर सेना अमेरिका के पास, कहां है भारत और चीन की रैंकिंग क्या…

भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना है।

हाल ही में जारी हुई ग्लोबल फायरपावर की 2024 के लिए सूची में सबसे मजबूत सेनाओं का ब्योरा दिया गया है। इस लिस्ट में शीर्ष पर अमेरिका है।

खास बात है कि पाकिस्तान 9वें स्थान पर है। वहीं, कम ताकतवर सेनाओं वाले देश में सबसे पहले भूटान का नाम शामिल है।

ये हैं टॉप 5 देश
ग्लोबल फायरपावर मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग्स 2024 की लिस्ट में टॉप पर अमेरिका का नाम है। इसके बाद दूसरे स्थान पर फिलहाल यूक्रेन के साथ युद्ध कर रहे रूस का नाम है।

दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत सेना का खिताब चीन को मिला है। वहीं, लिस्ट में इन तीन देशों के बाद भारत का नाम है। पांचवे स्थान पर दक्षिण कोरिया है।

इनके अलावा 6वें स्थान पर ब्रिटेन है। जापान 7वें, तुर्किये 8वें, पाकिस्तान 9वें और इटली 10वें स्थान पर है।

सबसे कम ताकतवर सेना वाले देश
लिस्ट में सबसे कम सैन्य ताकत वाले देशों को भी शामिल किया गया है।

भूटान के टॉप पर रहने के बाद दूसरे स्थान पर मोल्दोवा और तीसरे स्थान पर सुरीनामे का नाम है। इनके बाद सोमालिया, बेनिन, लाइबेरिया, बेलीज, सियेरा लियोन, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक और 10वें नंबर पर आईसलैंड है।

कैसे तैयार होती है लिस्ट
ग्लोबल फायरपावर ने 145 देशों की सेनाओं के बारे में जानकारी जुटाई थी। सैनिकों की संख्या, सैन्य उपकरण, आर्थिक स्थिरता और संसाधन समेत ऐसे 60 क्षेत्रों के आधार पर इनका मूल्यांकन किया गया था।

ये सभी फैक्टर्स मिलकर एक पावर इंडेक्स स्कोर तैयार करते हैं। अंत में मिले स्कोर बताते हैं कि किस देश की सेना कितनी मजबूत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button