Breaking News

दुर्घटना : रायफल सफाई के दौरान निकली गोली, जवान की हुई मौत

एक दिन पहले ही छुट्टी से वापस लौटा था जवान

बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल सन्नू हपका की सर्विस रायफल की साफ सफाई के दौरान सीने में गोली लगने से मौत हो गई। हेड कांस्टेबल सन्नू हपका

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई गई है। हेड कांस्टेबल सन्नू हपका छुट्टी पूरा कर 15 अगस्त को वापस थाना में आमद दिए थे। 16 अगस्त को आरओपी ड्यूटी के लिए रायफल इश्यू कराने के बाद रायफल की सफाई करने के लिए थाने के पीछे मेस की तरफ गया था। घायल जवान को इलाज के लिए भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सम्भवत: सफाई के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से जवान के सीने में गोली लग गई। थाना भैरमगढ़ में मर्ग पंजीबद्ध कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button