Breaking News

6 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल, 1 की हालत गंभीर

पुलिस का दावा सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव से भाग रहे थे नक्सली

जगदलपुर। तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में आज सुबह पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 6 माओवादी मारे गए और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ बीजापुर जिले की सीमा से लगे तेलंगाना के भद्रादीकोठागुडम जिला और पिनपाका मंडल करकागुडम के जंगल में आज तड़के हुई मुठभेड़ में ग्रेहाउंडस के जवानों ने कमांडर लक्ष्मण सहित छह नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ में तेलंगाना पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं, जिनमें से एक जवान की हालत गंभीर है। जवानों को भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक जवान की हालत गंभीर है। घायल जवानों को इलाज के लिए भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए शुक्र, चालो, दुर्गेश व कोटो के रूप में की गई है।
ऑपरेशन एसपी पंकज परितोष ने बताया है कि पुलिस के बढ़ते दबाव से नक्सलियों के छत्तीसगढ़ से भाग कर तेलंगाना आने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद ग्रेहाउंड फॉर्स के जवानों ने नक्सलियों की तलाशी के लिए अभियान चलाया।

छत्तीसगढ़ से तेलंगाना भाग रहे थे नक्सली

ऑपरेशन में एसपी पंकज परितोष ने बताया है कि पुलिस के बढ़ते दबाव से नक्सलियों के छत्तीसगढ़ से भागकर तेलंगाना आने की जानकारी मिली थी। कमांडर लक्ष्मण समेत अन्य नक्सली जंगल के रास्ते तेलंगाना की ओर जा रहे थे। स्थानीय पुलिस और ग्रेहाउंड फोर्स ने नक्सलियों को घेर लिया। इसके बाद भीषण गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में जहां छह नक्सली ढेर हो गए हैं। बता दें कि मारे गए नक्सलियों की पहचान कुंजा विरैया, तुलसी, शुक्र, चालो, दुर्गेश और कोटो के रूप में हुई है। मौके से हथियार व विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button