Breaking News
महिला नगर सैनिकों की भर्ती : शारीरिक दक्षता परीक्षा 16 सितम्बर को हटकाचोरा में
प्रवेश पत्र के लिए विभागीय वेबसाईट का कर सकते है अवलोकन
बीजापुर । बस्तर संभाग के 07 जिलों में बालिका आश्रम एवं छात्रावासों के बालिकाओं के सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला नगर सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
महिला नगर सैनिकों की भर्ती कुल 705 पदों पर की जा रही है। महिला नगर सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा 16 सितम्बर 2024 को प्रातः 7ः00 बजे से एयरपोर्ट के पीछे हाटकचोरा स्थित नगर सेना कार्यालय के परेड ग्राउण्ड में किया जाना है। जिसमें प्रतिदिन 1000 महिला उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक नापतौल, ऊंची कूद एवं 800 मीटर की दौड़ निर्धारित है। विभाग द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि प्रवेश प्रत्र के लिए विभागीय वेबसाईट firenoc.cg.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।