छत्तीसगढ

भाजपा का हल्ला बोल, कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली रैली, किया विरोध प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुँच कर सौंपा ज्ञापन।

भाजपा का हल्ला बोल, कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली रैली, किया विरोध प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुँच कर सौंपा ज्ञापन।

जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस प्रदेश सरकार के कुशासन के खिलाफ हल्ला बोलते हुये आज बुधवार को रैली निकाली,जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पहुँच कर कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों व स्थानीय मुद्दों समस्याओं पर संज्ञान लेकर अविलंब कार्यवाही करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता व चेहरे विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।

भाजपा जिला कार्यालय से दोपहर करीब डेढ़ बजे भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। बैनर पोस्टर के साथ जोरदार नारेबाजी करते हुये भाजपा की रैली नयापारा मुख्य मार्ग, महारानी अस्पताल रोड, चांदनी चौक, सिटी ग्राउण्ड रोड से होते हुये लाल चर्च के सामने स्थित कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पहुँची।

जहाँ पुलिस प्रशासन द्वारा बेरिकेट्स लगाये गये थे। मुख्य द्वार के समक्ष ही भाजपा नेताओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।

ज्ञापन में चुनावी वर्ष में जानबूझकर मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित किसानों को अवैध नोटिस भेजने, केन्द्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के ग्रामीण क्षेत्रों में आधे अधुरे कार्यो व उसमें की जा रही भारी अनियमितता व भ्रष्टाचार ,

संभाग मुख्यालय जगदलपुर में केन्द्र सरकार की घर घर शुद्ध पेयजल देने एक अरब दो करोड़ की लागत की अमृत मिशन योजना का कार्य सात साल बाद भी पूर्ण न होने, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा वर्ग-3 व वर्ग-4 में स्थानीय भर्ती हेतु बनायी गयी नीति को पुन: बहाल करने आदि विषयों का उल्लेख किया गया है।

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना,लच्छूराम कश्यप,

श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन से प्रदेश की जनता त्रस्त है। ऐसी झूठी सरकार के विदा होने का समय अब आ गया है। भाजपा हर मोर्चे पर जनता के साथ खडी़ है।

भाजपा की रैली व विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रुप से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, विधानसभा प्रभारी निखिल राठौर,विद्याशरण तिवारी,कमलचंद भंजदेव,शिवनारायण पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय,योगेन्द्र पाण्डेय, संतोष बघेल,गोदावरी साहू,रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव,

ललिता बघेल, बाबुल नाग, महेश कश्यप,संजय पाण्डेय, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, सतीश सेठिया, फूल सिंह सेठिया, राजेन्द्र बाजपेयी,अविनाश श्रीवास्तव, मनोहर तिवारी,

आर्येन्द्र आर्य, राकेश तिवारी, राजपाल कसेर, धनसिंह नायक, दिगंबर राव, ममता पोटाई,त्रिवेणी रंधारी,नीलम यादव,कुसुम परिहार, माहेश्वरी ठाकुर, आशु आचार्य,मनोज पटेल, आनंद झा,योगेश शुक्ला, संतोष बाजपेयी,योगेश ठाकुर, अमर झा,सतीश बाजपेयी, रोशन झा, अनिमेष चौहान आदि सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button