Breaking News

राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान !! भड़के कांग्रेसी, फूंका पुतला 

बीजापुर। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा और उसके सहयोगी दल के नेता द्वारा अमर्यादित बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के हुए हैं। कांग्रेस कमेटी ने विवादित बयान देने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री और शिंदे गुट के महाराष्ट्र विधायक का आज कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन किया है।

काग्रेस नेताओं ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा सार्वजनिक बयान देते हुए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश के नंबर वन आतंकी कहे जाने और महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए ईनाम में दिये जाने संबंधी अमर्यादित बयान दिये जाने के विरोध में जिला मुख्यालय बीजापुर में कांग्रेस भवन के सामने दोनों भाजपा के नेताओं का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया।

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी, नीना रावतिया उद्दे, कमलेश कारम, मनोज अवलम, बेनहुर रावतिया, प्रवीण डोंगरे, सुखदेव नाग, एजाज सिद्धिकी सहित सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जम कर आक्रोश जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button