छत्तीसगढ

फरार नक्सली गंगो कुहरामी को चौकी पखनार / थाना दरभा की पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

फरार नक्सली गंगो कुहरामी को चौकी पखनार / थाना दरभा की पुलिस ने किया गिरफ्तार..

जगदलपुर / दरभा :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी पखनार थाना दरभा के क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोरोपाल निवासी गंगो कुहरामी पिता मंगडू कुहरामी उम्र 40 वर्ष विगत लगभग 10-12 वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से जुड़कर नक्सल कार्य कर रहा था एवं कई नक्सल वारदातों में शामिल रहा है।

गंगो कुहरामी के विरूद्ध कई नक्सल आपराधिक मामले थाना दरभा में पंजीबद्ध हैं। वर्ष 2018 में गंगो कुहरामी अपने अन्य नक्सल साथियों के साथ मिलकर कापानार निवासी भीमा कवासी और नडेनार निवासी जलनो पोडियामी को साप्ताहिक बाजार पखनार में घेरकर धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी थी

जिससे आरोपी के विरूद्ध थाना दरभा में अप0क0 54 / 2018 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट 38,39(2) यूएपीए एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। इसके अतिरिक्त आरोपी गंगो कुहरामी के विरूद्ध थाना दरभा में अलग–अलग नक्सल मामले • अप0क0 50/2016 धारा धारा 147, 148, 149, 302, 341, 342, 363, 366, 506 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट 38,39(2) यूएपीए एक्ट • अप0क0 11 / 2017 धारा 147, 148, 149, 363, 323, 34 भादवि 38 39 (2) यूएपीए एक्ट,

अप0क0 62/ 2017 धारा 147, 148, 149, 302, 363, 364, 201, 294, 506 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट 38, 39 (2) यूएपीए एक्ट एवं • अप0क0 29/2018 धारा 147, 148, 149, 302, 460 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट 38, 39 (2) यूएपीए एक्ट पंजीबद्ध है। उक्त सभी मामलों में चौकी पखनार / थाना दरभा की पुलिस नक्सल आरोपी गंगो कुहरामी की पता तलाश कर रही थी ।

उमनि व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र सिंह मीणा, अति० पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, अति० पुलिस अधीक्षक (नक्सल आप्स ) योगेश देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल आप्स) भारसिंह मण्डावी के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अनु० अधिकारी केशलूर ऐश्वर्य चंद्राकर के पर्यवेक्षण व विशेष प्रयास से चौकी पखनार / दरभा पुलिस द्वारा प्रकरण में मुखबिर की सूचना पर नक्सल सर्चिंग गश्त पर रवाना होकर आरोपी गंगो कुहरामी को घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा उसके कब्जे से विस्फोटक सामग्री जिलेटिन वायर कॉर्टेक्स वायर,

जिलेटिन, डेटोनेटर जप्त किया गया है। नक्सली आरोपी गगो कुहरामी द्वारा अपराध कबूल करने उसके विरूद्ध पर्याप्त अपराध साक्ष्य पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

आरोपी से जप्त सामग्री :-

1. जिलेटिन वायर (7 मी0)

2. कॉर्डेक्स वायर (4.90मी0)

3. डेटोनेटर

4. जिलेटिन

(3 नग ) ( 15 नग ) महत्व पुर्ण भुमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी :-

1. चौकी प्रभारी निरीक्षक केशरी चंद साहु

2. उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान

3. उनि पियुष बघेल

4. प्र0आर0 1198 आजूलाल पिद्दा

5. प्र० आर० 492 बुधरू राम बघेल

6. आर० क० 3101 गोलू नाग

7. आर० क० 3203 रमेश मौर्य।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button