मध्यप्रदेश

महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ जिलों में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

भोपाल। महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में कांग्रेस जिलों में प्रदर्शन करेगी। यह निर्णय मंगलवार को पार्टी के महिला उत्पीडऩ निवारण प्रकोष्ठ की बैठक में लिया गया। इसके बाद संगठन पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बैठक में पार्टी के मोर्चा संगठनों की प्रभारी शोभा ओझा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के 18 वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं और छोटी बच्चियों के साथ उत्पीडऩ की कई घटनाएं हुई हैं।

इन पर ठोस कार्रवाई करने के स्थान पर केवल बयानबाजी और दिखावे की राजनीति हो रही है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ बुधवार सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बड़ी घोषण कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो कमलनाथ वचन-पत्र जारी करने वाले हैं। हालांकि वचन-पत्र को लेकर कांग्रेस नेता कुछ बोलने से बचते रहे। वहीं महिला उत्पीडऩ निवारण प्रकोष्ठ की बैठक में प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार ने संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और फिर निर्णय लिया गया कि सभी जिलों में महिलाओं को जागरुक करने के साथ प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के विरुद्ध विरोध दर्ज कराया जाएगा। बैठक के बाद प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते महिला अत्याचार को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रकोष्ठ की पदाधिकारी उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button