मध्यप्रदेश

राज्य प्रशासनिक सेवा के 51 अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

Transfer: मध्यप्रदेश में तबादले का दौर जारी है। बड़ी संख्या में आईएएस आईपीएस सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

शुक्रवार देर रात प्रशासन ने राज्य सेवा के 51 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए है। बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसके लिए आदेश जारी किया गया है। 51 अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।

तत्काल प्रभाव से उन्हें पदभार ग्रहण करते हुए इसकी जानकारी विभाग को उपलब्ध करानी होगी।इनमें भोपाल जिले के संयुक्त कलेक्टर संजय कुमार श्रीवास्तव को उपायुक्त राजस्व विभाग ग्वालियर, भोपाल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश श्रीवास्तव को औद्योगिक केन्द्र विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल में कार्यकारी संचालक, संयुक्त कलेक्टर भोपाल मनोज कुमार वर्मा को अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर, भोपाल डिप्टी कलेक्टर संध्या चतुर्वेदी को प्रभारी उपायुक्त कार्यालय प्रमुख राजस्व आयुक्त, भोपाल वहीं सागर जिले के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रकाश चंद्र पाण्डे को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर भोपाल, रायसेन डिप्टी कलेक्टर रवीश श्रीवास्तव को डिप्टी कलेक्टर भोपाल का पदभार दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button