छत्तीसगढ

भाजपा का काम जनता को भ्रमित करना – राजेश राय

भाजपा का काम जनता को भ्रमित करना – राजेश राय

जगदलपुर :- ऑनलाइन पेमेंट की दिशा में बढ़ रहा नगर निगम

जगदलपुर गर निगम की सामान्य सभा में विषयों को सर्वसम्मति से पारित किया गया है जिसमें भाजपा पार्षद दल की सहमति स्पष्ट है।

अब भाजपा पार्षद दल व उसके पार्षद आलोक अवस्थी यह आरोप लगा रहे हैं कि सामान्य सभा मे लिए गए निर्णय जनहित के नहीं हैं। सामान्य सभा की गरिमा को धूमिल करने वाले आलोक अवस्थी को अपने दल के पार्षदों का तब विरोध करना था, जब सभी ने सहमति व्यक्त की थी।

बंद पड़े उद्योगों से निगम की आय में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। आय में विस्तार को लेकर शासन के गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए उद्योगों को पुनर्जीवित करने संपत्ति कर में रियायत देने का निर्णय लिया गया है।

भाजपा पार्षदों की सहमति के आधार पर कांग्रेस पार्षद दल ने इस प्रस्ताव को पारित किया। पहले समर्थन देना और उसके बाद मुकरने के भाजपाई चरित्र को जनता देख रही है। भाजपा एक विषय के आधार पर प्रलाप कर रही है। एजेण्डे में शामिल अन्य विषयों के आधार पर कहा जा सकता है

कि भाजपा को जनता से कोई मतलब नहीं है। राय ने कहा कि बंद पड़े उद्योगों को रियायत मिलने से आने वाले समय में निगम के बकाया कर की वसूली और नए रोजगार के सृजन की संभावना अधिक है। राजस्व सभापति राजेश राय ने आलोक अवस्थी के लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते कहा है

कि विपक्ष की ओर से जनहित के विषयों को पारित भी किया जाता है और आरोप भी लगाया जाता है। अपने कार्यकाल में भाजपा ने जिस तरह से राजस्व के ग्राफ को गिराया और उद्योग और व्यापार को ठप किया इसे सुधारने और नई दिशा देने का प्रयास निगम की कांग्रेस सरकार कर रही है।

कांग्रेस की वर्तमान सरकार जनहित के कार्य के लिए समर्पित है। सभापति राय ने कहा कि शहर के राजस्व प्रकरणों का भी नए सिरे से प्राक्कलन तैयार किया जाएगा।

इससे राजस्व में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की संभावना है। विपक्ष का काम है आरोप लगाना। नगर विकास में लगी कांग्रेस का काम जनता के सामने है, जनता को दिग्भ्रमित करना भाजपा की पुरानी आदत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button