छत्तीसगढ

हर्राकोडेर में 75 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा में प्रवेश…..

हर्राकोडेर में 75 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा में प्रवेश

जगदलपुर :- चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में पहुँच रही भाजपा, शक्ति केन्द्र मजबूत करने निरंतर बैठकें आयोजित

चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के अतिसंवेदनशील क्षेत्र बोदली, एरमुर, हर्राकोडेर में भारतीय जनता पार्टी की शक्ति केन्द्र की बैठक रविवार को आयोजित की गयी।

जिसमें कांग्रेस की नीतियों से नाराज़ 75 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। जिन्हें भाजपा के पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप,बैदूराम कश्यप ने भाजपा का गमछा व फूलमाला पहना कर अभिनंदन किया व भाजपा में प्रवेश कराया।

बोदली,एरमुर,हर्राकोडेर में हुई शक्ति केन्द्र की बैठक में बूथ अध्यक्षों के साथ महिला स्वसहायता समूह व केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थी भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुये। पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी क्षेत्र के विकास के साथ आमजनता की सेवा व सुविधाओं को बढा़ने, मजबूत करने के लिये संकल्पित है।

केन्द्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आमजन, महिला, किसान, ग्रामीण सभी के लिये अनेक योजनायें सफलता से क्रियान्वित कर रही है,

जिसका सीधा लाभ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों को भी मिल रहा है। भाजपा की रीति नीति पर विश्वास करते हुये करीब 75 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुये हैं, यह भाजपा के प्रति जनता का बढता हुआ विश्वास है।

भाजपा की बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी नवीन विश्वकर्मा, बाबुल नाग,लक्ष्मीनिवास पाण्डेय,बलदेव मण्डावी, पद्मा कश्यप,रामबती भण्डारी, चंद्रकांत भण्डारी तुलु कश्यप,कमलु करटामी,चंद्रभान कश्यप, ओमप्रकाश ठाकुर, दामु कश्यप, लच्छिन यादव आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button