#cgpolice #dcmvijaysharma #bijapurpoliceBjpBreaking NewsCMO ChhattisgarhCongressPro Chhattisgarhकांग्रेसचुनावछत्तीसगढजनसंपर्क छत्तीसगढ़देशधर्मबस्तरभाजपाराजनीतिकराज्य

10 महीने की भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ की ओर बढ़ रहा है- लखमा

पूर्व कैबिनेट मंत्री लखमा का आरोप कांग्रेस सरकार में शुरू की गई हवाई सेवा भाजपा की गलत नीतियों से बंद होने की कगार पर

सुकमा(शेख मक़बूल)।पूर्व कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार, प्रदेश के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। कांग्रेस सरकार में शुरू की गई सेवाएं अब धीरे—धीरे बंद होने लगी हैं। बस्तर में विष्णु देव सरकार में सेवाएं बाधित हो रही हैं। कई वर्षों की बस्तर वासियों की मांग पर कांग्रेस की भूपेश सरकार ने रायपुर और दिल्ली के लिए हवाई सेवा की सौगात दी थी। लेकिन भाजपा की गलत नीतियों की वजह से आज बस्तर में सबसे महत्वपूर्ण सेवा बंद होने की कगार पर है। केशकाल घाट में आये दिन जाम होने की वजह से लोग परेशान हैं। सड़क जर्जर होने के कारण जाम के हालात बन रहे हैं। रायपुर को बस्तर से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क को बनाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है।

शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा ने प्रेस वार्ता कर विष्णुदेव साय सरकार पर गंभीर आरोप लगाए, इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू, शेख सज्जार, राजेश नारा, मोहम्मद हुसैन, रिंकी दास सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

विधायक कवासी लखमा ने कहा कि 10 महीने की भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। पहले बालौदा बाजार, कवर्धा और अब बलरामपुर में हिंसक घटनाएं हो रही हैं। लगातार हो रही घटनाओं से प्रदेश की छवि धूमिल हो रही है। कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने बस्तर के युवा, किसान और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल की थी। एनएमडीसी का लौह अयस्क जापान तक एक्सपोर्ट किया जाता है लेकिन स्थानीय बस्तर वासियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। बस्तर से भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष और दो सांसद होने के बावजूद सुविधाओं का विस्तार की जगह सेवाएं बंद हो रही हैं। 1 नवंबर को शुरू होने वाले धान खरीदी को भाजपा सरकार 14 नवंबर से किया जा रहा है जो 15 जनवरी तक रहेगा। कुल 70 दिन धान खरीदी होगी जिसमें 40 दिन अवकाश होगा। भाजपा सरकार किसानों के साथ साजिश कर रही है।

कवासी लखमा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में स्वीकृत कार्यों को ही आगे बढ़ाया जा रहा है। भाजपा की सरकार बनने के बाद से पूरे प्रदेश में विकास कार्य को गति नहीं दी जा रही है।

कवासी लखमा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता आश्रम—पोटाकेबिनोंं पर निर्भर हैं। बच्चोंं के हक मारा जा रहा है। हाल ही में चित्रकोट विधायक द्वारा आश्रम अधीक्षक से एक—एक लाख रुपए मांगने का मामला प्रकाश में आया था। ग्रामीण इलाकों में चावल की अफरा तफरी बढ़ गई है। 10 किलो चावल की जगह भाजपा सरकार केवल 5 किलो प्रति व्यक्ति दे रही है। भाजपा की सरकार बनने के बाद से जेल में निर्दोष लोगों को ठूंसा जा रहा है। जेलों में कैदियों को रखने की जगह नहीं है। नक्सलियों के नाम पर आदिवासियों के खिलाफ झूठे प्रकरण बनाए जा रहे हैं। अंधविश्वास के मामले में भी छत्तीसगढ़ में बढ़ते जा रहे हैं।

आदिवासी एक्ट के तहत हो कार्रवाई

 

कोंटा के सलवा जुडूम नेता सुन्नम पेंटा के साथ हुए मारपीट पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कवासी लखमा ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता सुरक्षित नहीं है। कोंटा के रेस्ट हाउस में भाजपा नेता ने आदिवासी के साथ मारपीट की गई। उसके खिलाफ आदिवासी एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। आदिवासी समाज से मांग करता हूं कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button