छत्तीसगढ

पूर्व कलेक्टर टेकाम 23 को भाजपा मे शामिल होंगे ?

पूर्व कलेक्टर टेकाम 23 को भाजपा मे शामिल होंगे ?

कोंड़ागांव /केशकाल :- भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर नीलकंठ टेकाम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मंजूरी में देरी होने पर तीन माह की सैलरी जमा कर इस्तीफे की प्रक्रिया पूरी कर लिया है। वो संभवतः 23 तारीख को भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

खबर है कि टेकाम कोंडागांव में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को विधिवत भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

कोंडागांव कलेक्टर रह चुके टेकाम को भाजपा केशकाल से प्रत्याशी बना सकती है। यह सीट पिछले दो चुनाव से भाजपा हार रही है। कहा जा रहा है कि टेकाम ने कोंडागांव कलेक्टर रहते केशकाल में काफी काम कराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button