घरेलू रसोई गैस एवं कमर्शियल सिलेंडर के दाम महंगे होने के विरोध में युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला
नारायणपुर :- युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जिला प्रभारी आशीष मिश्रा के निर्देशानुसार घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम ₹50 और कमर्शियल गैस सिलिंडर ₹350 रुपए महंगे होने के विरोध में जय स्तंभ चौक में आज युवा कांग्रेस नारायणपुर जिला अध्यक्ष बोधन देवांगन के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री रजनु नेताम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र मानिकपुरी, सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, शेख तौहीद, गुड्डू राव, पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित भद्र सहित बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।