छत्तीसगढ

बस्तर परिवहन संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन से की सौजन्य भेंट…..

बस्तर परिवहन संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन से की सौजन्य भेंट

सम्यक नाहटा, जगदलपुर :- विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने पदीय दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने की कामना की

बस्तर परिवहन संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन से आज उनके कार्यालय में मुलाकात की एवं होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

विदित हो की बस्तर परिवहन संघ चुनावों के समय विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन विधानसभा सत्र में व्यस्त थे आज जगदलपुर पहुंचने पर संघ पदाधिकारियों ने उनसे सौजन्य मुलाकात की

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संघ के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए

कहा की बस्तर परिवहन संघ एशिया का सबसे बड़ा परिवहन संघ है हजारों परिवारों की रोजी-रोटी इससे जुड़ी है आप पदाधिकारियों को सदस्यों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है आप पदाधिकारियों से निवेदन है

की आप सभी पदाधिकारी बिना किसी राग या द्वेष के सभी पदाधिकारियों के हितों के लिए कार्य करते हुए संघ को निरंतर प्रगति के लिए कार्य करेंगे इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को होली के पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा गुलाल का टीका लगाया

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष प्रदीप पाठक, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह झज्ज, विनोद त्रिपाठी, सचिव महेंद्र सिंह नयन,सह सचिव द्वय जितेंद्र यादव,कमलेश साहा, कोषाध्यक्ष पपेन्द्र पाल सिंह,पपन्न भदौरिया,पवन मिश्रा,

नारायण चांडक,अनूप संजीव शर्मा,हेमु उपाध्याय,राजेश अहीर, आनंद मिश्रा,गौरनाथ नाग, संतोष सिंह , विनोद कुकडे, संदीप नवले, कुलदीप सिंह भदौरिया महेश द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button