छत्तीसगढ

स्व.बली दादा की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

स्व.बली दादा की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

सम्यक नाहटा, जगदलपुर :- भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर के पूर्व सांसद व जनप्रिय नेता स्व. बलीराम कश्यप को आज उनकी पुण्यतिथि पर याद किया…

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. बलीराम कश्यप को बलीराम चौक में पहुंच कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई..

राजमहल के समीप स्व. बलीराम कश्यप की स्थापित आदमकद प्रतिमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया व दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की…

भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि स्व. बलीराम कश्यप जननेता थे, जो हमेशा जनता से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता देते थे और बस्तर का सतत विकास ही उनका संकल्प व सपना था

जिसे साकार करने भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित है .. वन्हि पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि स्व. बलीराम सदैव कार्यकर्ताओं के आदर्श रहेंगे ..और उनके बताए गए आदर्शो को आत्मसात करने सभी कार्यकर्ता संकल्पित हैं…

साथ ही कहा की बलीराम कश्यप ने जो पार्टी के लिए काम किया हैं उसको सभी कार्यकर्ता भूले नहीं हैं और भी बलि दादा को हर वर्ग के लोग याद करते हैं

उन्होंने आदिवासियो के लिए जो संघर्ष किया हैं उसी का फल है आज आदिवासी बलि दादा को भूले नहीं हैं .. और आने वाले दिनों में पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके संकलपो को पूरा करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button