सुकमा : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की तिथि में संशोधन…

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 13 फरवरी से जगदलपुर में होगा ऑनलाईन परीक्षा केन्द्र स्थापित
भारतीय सेना में अग्निवीर हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। जो भारतीय सेना की वेबसाईट पर उपलब्ध है।
अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनिकी कलर्क, ट्रेडमैन (8वी व10वी पास), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी. के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रकिया 13 फरवरी से 23 मार्च 2024 तक खुली रहेगी।
अग्निवीर कलर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया है, अब उसे अग्निवीर ऑफिस असिस्टेट कहा जाएगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेट के अभ्यर्थियों को ऑनलाईन परीक्षा के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा।
ऑनलाईन परीक्षा 22 अप्रैल 2024 के बाद होने की संभावना है। इस साल जगदलपुर में ऑनलाईन परीक्षा केन्द्र स्थापित किया जाएगा। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर +91-0771-2965212 और +91-0771-2965213 पर संपर्क करें।सेना भर्ती हेतु किसी भी जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय सुकमा में संपर्क कर सकते है।