छत्तीसगढ

जगदलपुर शहर में आज कांग्रेस की मशाल यात्रा के दौरान एक घटना घटी…..

जगदलपुर शहर में आज कांग्रेस की मशाल यात्रा के दौरान एक घटना घटी…..

सम्यक नाहटा, जगदलपुर : गदलपुर शहर में आज कांग्रेस की मशाल यात्रा के दौरान एक घटना घटी जिसमें कुछ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता संजय मार्केट के पास आंतरिक रूप से आग की चपेट मे आ गये सभी खतरे से बाहर है दो लोगो को रायपुर रिफर किया गया है

विधायक रेखचंद जैन सहित पूर्व विधायक संतोष बाफना व कांग्रेस, भाजपा व अन्य दल के पार्टी के लोग अस्पताल पहुंचे…

7 कांग्रेसियों के घायल होने की खबर आ रही है। जगदलपुर महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि 30–35 प्रतिशत एक कांग्रेसी कार्यकर्ता जल गया है।

मशाल में स्पिरिट का प्रयोग किए जाने की चर्चा शहर में जोरों पर है। दूसरा गंभीर कांग्रेसी 20-25 प्रतिशत घायल है। दोनो घायलों को रायपुर रिफर किया जा रहा है।

दो गंभीर घायलों को कर रहे रायपुर रिफर…

नाम: मनीष कश्यप निवासी छापर भानपुरी 20-25 प्रतिशत जले, हिमांशु कश्यप, आड़ावाल जो कि 30-35 प्रतिशत जले हैं।दोनों गंभीर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं, बेहतर उपचार के लिए रायपुर ले जाया जा रहा है।

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ज्यादा घायल कार्यकर्त्ताओं को रायपुर रिफर करने के साथ ही 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता भी प्रदान की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन घटना के बाद से लेकर अभी देर रात तक घायलों को बेहतर उपचार हेतु रायपुर रवानगी तक खुद मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button