छत्तीसगढ

हज यात्रा से पहले मिला प्रशिक्षण, संसदीय सचिव ने दी शुभकामनाएं……

हज यात्रा से पहले मिला प्रशिक्षण, संसदीय सचिव ने दी शुभकामनाएं

जगदलपुर : हज यात्रा में जाने से पहले यहां एक स्थानीय होटल में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्र में मौजूद संसदीय सचिव तथा जगदलपुर विधायक रेख चंद जैन ने हज यात्रा में जाने वालों को शुभकामनाएं दी।

बताया गया कि जगदलपुर बस्तर जिला से 16 तथा सुकमा जिला से 2 लोगों का चयन हज यात्रा पर जाने के लिए किया गया है। छत्तीसगढ़ से जहां 365 हज यात्रियों को जाना था वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा हज कमेटी अध्यक्ष मो असलम के विशेष प्रयास से 692 लोग हज करने जा रहे हैं।

उपस्थित अतिथियों ने अपने सम्बोधन में राज्य सरकार की इस पहल को अविस्मरणीय बताते कांग्रेस सरकार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व छग हज कमेटी अध्यक्ष मो असलम की जमकर तारीफ की।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम महापौर सफिरा साहू, राज्य मत्स्य बोर्ड अध्यक्ष एमआर निषाद, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, अन्जुमन इस्लामिया कमेटी जगदलपुर अध्यक्ष हाजी हाशिम खान,

सत्तार अली, अनवर खान, शमीम अख्तर, इमरान खान, कारी सुल्तान, रिकत अली, अब्दुल रज्जाक, शाहिद सिद्दीकी, अय्यूब अहमद, अज़हर अहमद, जावेद खान,मोहम्मद रियाज खान अब्दुल रहमान खान आदि के साथ मुस्लिम समाज के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button