छत्तीसगढ

ईविप्रा उपाध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी के सफल जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ग्रामपंचायत भेजापदर देवी माता के मड़ई मेला में बतौर मुख्यातिथि हुए सम्मिलित…..

ईविप्रा उपाध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी के सफल जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ग्रामपंचायत भेजापदर देवी माता के मड़ई मेला में बतौर मुख्यातिथि हुए सम्मिलित…..

जगदलपुर : राज्य मदरसा बोर्ड सदस्य/महामंत्री अनवर खान, ईविप्रा सदस्य सियाराम नाग, जनपद उपाध्यक्ष ज़ीशान कुरैशी, सरपंच संघ अध्यक्ष लैखन बघेल, सरपंच बुधसन कश्यप, जलन्धर नाग, घनश्याम महापात्र, सोनारू नाग,अरुण गुप्ता, विजय ध्रुव, राहुल सिंह, सत्यम चौधरी, रोहित सिंह व अन्य पदाधिकारी हुए माता के मड़ई मेला शामिल….

ग्राम-पंचायत भेजापदर में नृत्य दलों के साथ हुआ लोकप्रिय जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों का भव्य स्वागत….

सरपंच भेजापदर बुधसन कश्यप ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सहित जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते कहा की प्रदेश की संवेदनशील कांग्रेस की भूपेश सरकार के लगातार प्रयासों से आज वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है…

बस्तर का मेला-मड़ई बस्तरिया संस्कृति की पहचान जिसकी ख्याति विदेशों में भी दिख रही, आदिवासी संस्कृति के घटकों को सुरक्षित करने के लिए राज्य की भूपेश सरकार संकल्पित – राजीव शर्मा

ईविप्रा उपाध्यक्ष व जन-सेवक लोकप्रिय जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने देवी माता के मेला में दूरदराज़ से आये ग्रामवासियों को सम्बोधित करते कहा कि इसकी ख्याति देश की सीमा से बाहर विदेशों तक में है।

जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है तब से आदिवासी संस्कृति के समस्त घटकों को संरक्षित करने राज्य की भूपेश सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप हमारे आस्था के केंद्र मेला मंडई के लिए राशि भी आबंटित की जा रही है कांग्रेस की भूपेश सरकार आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है।देवी माता के मेला मे पूजा अर्चना पश्चात समीप ग्रामों से आए

अन्य देवी- देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि व प्रगति की कामना की और कहा कांग्रेस सरकार के लगातार प्रयासों से आज वनांचल क्षेत्र के विभिन्न ग्राम-पंचायतों के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button