देश

लक्षद्वीप जाने का बना रहे हैं प्लान, जानें रूट से लेकर परमिट फीस तक सबकुछ…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का असर साफ मालदीव के पर्यटन पर पड़ता नजर आ रहा है।

इसी बीच भारत का लक्षद्वीप चर्चा में आ गया है। एक ओर जहां सोशल मीडिया #BoycottMaldives ट्रैंड कर रहा था। वहीं, लक्षद्वीप को इसके विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है।

अब सवाल है कि लक्षद्वीप जाने का मन बना रहे पर्यटक वहां कैसे पहुंच सकते हैं। साथ ही उन्हें किन शर्तों को पूरा करना होगा।

भारत के केंद्र शासित प्रदेशों में से एक लक्षद्वीप 35 द्वीपों का एक समूह है। यह पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में लक्षद्वीप सागर के लिए यह समुद्री सीमा के तौर पर काम करता है।

खास बात है कि यहां पर सभी द्वीपों पर लोग नहीं रहते और कुछ ही द्वीपों पर आबादी है। साथ ही पर्यटक भी सिर्फ सीमित द्वीपों तक ही जाने के लिए परमिट हासिल कर सकते हैं।

लेना होगा परमिट
अब लक्षद्वीप की सुंदरता का लुत्फ उठाने की इच्छा रखने वाले पर्यटकों को यहां परमिट भी हासिल करना जरूरी है।

दरअसल, ऐसा कोई भी व्यक्ति, जो द्वीप का निवासी नहीं है उसे अंदर प्रवेश करने के लिए संबंधित अधिकारी से परमिट हासिल करना होगा। कहा जाता है कि इसकी वजह वहां रह रहीं जनजातियों की रक्षा करना है।

कैसे कर सकते हैं आवेदन
लक्षद्वीप में प्रवेश के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दो तरीकों से परमिट के लिए आवेदन किया जा सकता है।

लक्षद्वीप टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार (http://epermit.utl.gov.in) के जरिए ऑनलाइन परिमिट की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज अपलोड करने, जानकारी दर्ज करने और फीस का भुगतान करने के बाद आपकी यात्रा के 15 दिन पहले परमिट ई-मेल के जरिए आपको मिल सकता है।

अगर इसे ऑफलाइन हासिल करना चाहते हैं, तो कवरत्ती में कलेक्टर के दफ्तर जाना होगा। यहां से फॉर्म हासिल करना और जरूरी जानकारियां दाखिल कर जमा करना होगा।

परमिट के लिए दस्तावेज और फीस
आमतौर पर परमिट की वैधता 30 दिनों की होती है, लेकिन विशेष स्थिति में इसे बढ़ाया भी जा सकता है। हर आवेदक को परमिट के लिए 50 रुपये चुकाने होंगे।

हालांकि, 12 से 18 साल के लोगों के लिए हेरिटेज फीस 100 रुपये है। जबकि, यही फीस 18 साल से ज्यादा उम्र के लिए लोगों के लिए 200 रुपये है।

परमिट के लिए एक पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ, आधार कार्ड, वोटर कार्ड जैसे पहचान पत्र की एक फोटोकॉपी, यात्रा के टिकट दिखाने होंगे। साथ ही पर्यटकों को भी इनके साथ यह भी बताना होगा कि वे किस होटल या रिजॉर्ट में ठहरने वाले हैं।

कैसे पहुंचे लक्षद्वीप?
कोच्चि को लक्षद्वीप का गेटवे माना जाता है। यहां आप शिप और फ्लाइट्स के जरिए पहुंच सकते हैं। कोच्चि से अगति के बीच फ्लाइट्स का सफर करीब डेढ़ घंटे हो सकता है।

अगति और बंगारम द्वीपों पर पहुंचने के लिए कोच्चि से फ्लाइट्स लेनी होगी। अगति से कवरत्ती और कदमत के लिए अक्टूबर से मई के बीच नाव उपलब्ध रहती हैं। वहीं, मॉनसून के दौरान अगति से कवरत्ती तक हेलीकॉप्टर से भी जाया जा सकता है।

इनके अलावा एमवी कवरत्ती, एमवी अरेबियन सी, एमवी लक्षद्वीप सी, एमवी लगून, एमवी कोरल्स, एमवी अमीनदिवी और एमवी कॉय नावों के जरिए भी लक्षद्वीप तक पहुंचा जा सकता है। जहाज की यात्रा 14 से 18 घंटे लंबी हो सकती है।

Post Views: 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button