मध्यप्रदेश

भोपाल में पांच लाख की बिल्ली का कैटवॉक देख दंग रह गए लोग, मेनकून बिल्ली रही सबसे महंगी

भोपाल। राजधानी में कैट शो का आयोजन किया गया। अपने कैटवाक करते प्रायः मॉडलों को देखा जाता है लेकिन मप्र की राजधानी भोपाल में 200 प्रकार की खूबसूरत बिल्लियां जब कैटवॉक करते नजर आई तो लोग हैरान रह गए। इस आयोजन में 8 से 10 प्रकार के नस्ल की बिल्लियां शामिल हुई। जिसमें पर्शियन, मेनकूल, बंगाली और इंडिमाऊ जैसी बिल्लियों ने शो में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन पीपुल्स मॉल भोपाल में किया गया। जिसमें 200 बिल्लियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम मे 20 हजार से लेकर 5 लाख रुपए कीमत तक की बिल्लियां शामिल हुई। इस शो में अमेरिका की मेनकून की नाम की बिल्ली ने भाग लिया, जो इस शो की सबसे महंगी बिल्ली नस्ल है।

आयोजनकर्ताओं के अनुसार अमेरिकी नस्ल की मेनकून नाम की बिल्ली इस शो की सबसे महंगी बिल्ली थी। इस कैट शो का आयोजन फिलाइन क्लब ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था। इस क्लब की प्रमुख नाजनीन खान के अनुसार शो का उद्देश्य बिल्ली पालकों को प्रोत्साहन करना है। वहीं इससे पहले संस्था भोपाल में स तरह के इदो बार साल 2019 और 2022 में शो को आयोजित कर चुकी है। जबकि इस संस्था ने अब तक पूरे देश में कुल 49 कैट शो के कार्यक्रम का आयोजन करा चुकी है। आयोजन कर्ता ने बताया कि बिल्लियों का चयन पांच मानदण्डों के आधार पर किया जाता है। जोकि ब्यूटीफिकेशन, हाइजीन, ब्रीड, हेल्थ, टेंपरामेंट और स्टैंडर्ड हैं। इसी नियमानुसार ज्यूरी के द्वारा सर्वश्रेष्ठ बिल्ली का चयन किया जाता है। ज्यूरी के रुप में मलेशिया के एस अब्दुलए सिंगापुर के जुल्फी दाऊद और फिलाइन क्लब ऑफ इंडिया के साकिब पठान शामिल थे।

दुनिया भर में इतनी महंगी हैं बिल्लियां

  • स्पायनक्स कैट: इस ब्रीड की बिल्ली हेयरलेस होती हैं। कीमत 300 से 3000 डॉलर।
  • बेंगाल कैट: शरीर में तेंदुए जैसी धारियां होती हैं। कीमत 400 से 2500 डॉलर।
  • ब्रिटिश शार्ट हेयर कैट: ब्रिटिश डोमेस्टिक कैट का पेडीग्रीड वर्जन। 500 से 1500 डॉलर।
  • रसियन ब्लू कैट: शरीर में सिल्वर और ब्लू कोट। कीमत 400 -3000 डॉलर।
  • परशियन कैट- सबसे खूबसूरत बिल्लियों में से एक। कीमत 500 से 5500 डॉलर।
  • एलेरका एच कैट: इससे एलर्जी होने का खतरा बहुत कम। 6,000 डॉलर तक।
  • सोवन्नाह कैट: हाईब्रिड कैट ब्रीड। पालतू बिल्ली की कीमत 1500- 22,000 डॉलर।
  • अशेरा कैट: हाईब्रिड कैट। कीमत 600 -10,000 डॉलर।
  • पेटरबॉल्ड कैट: रशियन एरियाज में पाई जाती हैं। नीली आंखे सबसे खास। कीमत 1200-5000 डॉलर।
  • स्कॉटिश फोल्ड कैट: बेहद खूबसूरत प्रजाति। कीमत 500- 3,000 डॉलर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button